Story ProgressBack to home
तवा तड़का कीमा रेसिपी (Tawa Tadka Keema Recipe)
- NDTV Food

जानिए कैसे बनाएं तवा तड़का कीमा
तवा तड़का कीमा: चिकन के पीस को अदरक-लहसुन, प्याज़, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

तवा तड़का कीमा की सामग्री
- एक बड़ा चम्मच (कटा हुआ) लहसुन
- एक बड़ा चम्मच (कटा हुआ) अदरक
- 300 ग्राम देसी घी
- 3 हरी मिर्च
- दो छोटे चम्मच (क्रश की हुई) लाल मिर्च
- 1 टी स्पून कस्तूरी मेथी
- 2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
- एक छोटा चम्मच (कुटी हुई) सौंफ
- 1 टेबल स्पून आम के आचार का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- 4 प्याज़
- 2 स्प्रिंग प्याज़
- 5 टमाटर
- आधा किलो (हाथ से कटा) चिकन के टुकड़े
- आधा गुच्छा ताज़ा धनिया
तवा तड़का कीमा बनाने की विधि
HideShow Media1.
देसी घी के साथ तवे पर लहसुन और अदरक फ्राई कर लें और फिर उसमें मसालों के साथ प्याज़, कटे टमाटर और आम के आचार का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं।
2.
अब इसमें कटा हुआ चिकन डालें और दस मिनट के लिए पकाएं। आखिर में फ्रेश धनिया डालकर प्लेटर में सर्व करें।