Advertisement
Story ProgressBack to home

थाई येलो करी पेस्ट रेसिपी (Thai yellow curry paste Recipe)

थाई येलो करी पेस्ट
जानिए कैसे बनाएं थाई येलो करी पेस्ट

थाई येलो करी पेस्ट : क्या आप भी थाई खाने के ​शौकीन है और आप भी थाई खाने का लुत्फ घर पर उठाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं कि थाई खाने में स्वाद थाई येलो करी पेस्ट से आता है। जिसका इस्तेमाल करी बनाने से लेकर अन्य कई रेसिपीज़ में किया जाता है। थाई येलो करी पेस्ट को बनाना काफी आसान है इसकी खास बात यह है कि इसे बनाकर आप एयरटाइट कन्टेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

थाई येलो करी पेस्ट बनाने के लिए सामग्री : यह एक ऑथेंटिक रेसिपी है, इसे लेमनग्रास, गलंगल, लहसुन, काफिर लाइम के पत्ते, नारियल का दूध आदि से तैयार किया जाता है. करी में डालने के अलावा आप इसका इस्तेमाल चिकन, मटन और मछली को मेरिनेट करने के लिए भी कर सकते हैं।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

थाई येलो करी पेस्ट की सामग्री

  • 1/2 लेमनग्रास, कटा हुआ
  • 2 पीली मिर्च (सूखी)
  • 1/2 कप प्याज
  • 2 टेबल स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • 3 टेबल स्पून फिश सॉस
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबल स्पून ब्राउन शुगर
  • 2 काफिर लाइम के पत्ते, बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 1/4 कप नारियल का दूध

थाई येलो करी पेस्ट बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सारी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
2.
इसे आप स्टोर करके एयरटाइट कन्टेनर में डालकर फ्रिज में 2 सप्ताह या उसे ज्यादा समय के लिए रख सकते हैं।
3.
इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका, एक कड़ाही में वेजिटेबल आॅयल के साथ इस पेस्ट को भी डालें।
4.
इसे कुछ देर फ्राई करें, इसके बाद इसमें नारियल का दूध और लेमनग्रास का स्टॉक डालें।
5.
इसमें मीट, चिकन, टोफू या सब्जियों को डालकर नरम होने पकने दें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode