Advertisement

ठंडाई आइसक्रीम रेसिपी (Thandai ice cream Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ठंडाई आइसक्रीम
Advertisement

ठंडाई आइसक्रीम रेसिपी : अगर आप भी स्मूद और क्रीमी आइसक्रीम का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको बादाम, गुलाब और इलाइची के फ्लेवर वाली यह ठंडाई आइसक्रीम बहुत पसंद आएगी। गर्मियों में आप कभी भी इस आइसक्रीम को बनाकर इसका मजा लें सकते हैं।

ठंडाई आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री: बादाम, दूध, गुलाब, केसर के अलावा इसमें अंडे भी डाले जाते हैं। ठंडाई का मिश्रण तैयार करने ​के बाद दूध को पकाया जाता है, इसमें अंडे के पीले भाग को डाले। इसके बाद दूध में क्रीम डालकर उसे फ्रिज में रखा जाता है।

ठंडाई आइसक्रीम को कैसे सर्व करें: बच्चों को आइसक्रीम बहुत पसंद होती है, सर्व करते वक्त आप कुल्फी पर बादाम और पिस्ते से गार्निश करके सर्व करें

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

ठंडाई आइसक्रीम की सामग्री

  • 250 ml (मिली.) दूध
  • 500 ml (मिली.) क्रीम
  • 1/2 कप कैस्टर शुगर
  • 4 अंडे का पीला भाग
  • 3 इलाइची दाने
  • 1 टी स्पून कालीमिर्च के दाने
  • 1 टी स्पून साबुत धनिया
  • 1 टी स्पून खरबूजे के बीज
  • 1/2 कप बादाम
  • 1/2 टी स्पून अदरक पाउडर
  • 1 टेबल स्पून काजू
  • 1/4 टी स्पून जायफल का पाउडर
  • 1 टी स्पून पिस्ते
  • 1/2 टी स्पून केसर
  • 1 टी स्पून सौंफ

ठंडाई आइसक्रीम बनाने की वि​धि

1.
एक डबल बॉयलर में अंडे के पीले भाग के साथ चीनी डालें।

ठंडाई मसाला बनाने के लिए:

1.
बादाम, काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज, काली मिर्च के दाने, सौंफ, इलाइची के दाने, अदरक का पाउडर, जायफल के पाउडर के साथ केसर और गुलाब जब डालकर पीस लें।
2.
अब आइसक्रीम बनाने के लिए एक पैन में दूध लें और इसमें क्रीम डालें।
3.
इसमें एग योक का तैयार मिश्रण पैन में डालकर और अच्छे से मिलाएं।
4.
आंच को बंद कर दें और इसमें एक बड़ा चम्मच क्रीम और डालें। इसे मिलाकर पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें।
5.
जमने के बाद इसे सर्व करें।
Similar Recipes
Language