तिरामिसू रेसिपी (Tiramisu Recipe)
जानिए कैसे बनाएं तिरामिसू
Advertisement
तिरामिसू एक प्रकार का इटैलियन केक और डिज़र्ट होता है। इसमें स्पंज केक के पीस को कॉफी में डिप करके ऊपर से व्हीप्ड क्रीम, अंडों की जर्दी, मास्करपोने चीज़ और कोको के साथ फ्लेवर्ड लिकर की लेयर दी जाती है।
- कुल समय 40 मिनट
 - तैयारी का समय 10 मिनट
 - पकने का समय 30 मिनट
 - कितने लोगों के लिए8
 - मीडियम
 
तिरामिसू की सामग्री
- 8-10 स्पंज केक पीस
 - 300 ग्राम मास्करपोने चीज़
 - (वैकल्पिक) क्रीम चीज़
 - 3 अंडों की जर्दी
 - 1 कप ताज़ा व्हीप की गई क्रीम
 - 200 ग्राम आइसिंग शुगर
 - 300 ग्राम (वैकल्पिक) दानेदार चीनी
 - 1/2 कप एस्प्रेसो या तेज़ ब्रू की गई कॉफी
 - 1 टेबल स्पून मीठी रम
 - 1 टेबल स्पून चीनी
 - मास्करपोने चीज़ के लिएः
 - 1 लीटर ताज़ा क्रीम
 - 1 टी स्पून सिरका या नींबू का रस
 
तिरामिसू बनाने की विधि
1.
मास्करपोने चीज़ को तैयार करने के लिए सिरका या नींबू के रस को ताज़ा क्रीम में मिक्स करें। इसे तब तक गर्म करते रहे, जब तक क्रीम गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद इसे दो दिन के लिए मलमल के कपड़े में रखकर टांग दें।
2.
अब तिरामिसू बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में अंडों की र्दी डालें। फिर आइसिंग शुगर डालकर इसे अच्छी तरह फेंट लें। ऊपर से तैयार किया मास्करपोने चीज़ डालें और मिक्स करके पांच मिनट के लिए साइड रख दें।
3.
इसके बाद इसमें व्हीप्ड क्रीम डालें। एक दूसरी कटोरी में मीठी रम, चीनी और एस्प्रेसो कॉफी को मिक्स करें। साइड रख दें। अब एक बर्तन में स्पंज केक के पीस रखें।
4.
इन्हें कॉफी मिक्सचर में भिगोएं। ऊपर से मास्करपोने मिक्सचर लगाएं और दूसरी लेयर स्पंज केक के लगाएं। दोबारा कॉफी मिक्सचर में भिगोएं।
5.
दोबारा मास्करपोने चीज़ की लेयर लगाएं। ऊपर से कोको पाउडर डस्ट करके करीब आधे घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। ठंडा करके तिरामिसू सर्व करें।