Advertisement
Story ProgressBack to home

वैलेंटाइन स्ट्रॉबेरी मूज़ रेसिपी (Valentine strawberry mousse Recipe)

वैलेंटाइन स्ट्रॉबेरी मूज़
जानिए कैसे बनाएं वैलेंटाइन स्ट्रॉबेरी मूज़

इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी किसी प्यार जताना चाहते हैं तो आप एक टेस्टी डिज़र्ट खिलाकर जता सकते हैं। तो आज हम आपको स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी मूज़ ​की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं, इसे बनाकर आप अपने स्पेशल वन को इम्प्रेस कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

वैलेंटाइन स्ट्रॉबेरी मूज़ की सामग्री

  • 450 ml (मिली.) दूध
  • 90 ग्राम मक्खन
  • 55 ग्राम अंडे का पीला भाग
  • 14 ग्राम जिलेटिन
  • 250 ml (मिली.) स्ट्रॉबेरी प्यूरी
  • 450 ml (मिली.) डबल क्रीम
  • 100 ग्राम चीनी

वैलेंटाइन स्ट्रॉबेरी मूज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मक्खन और दूध को उबाल लें।
2.
अंडे के पीले भाग और चीनी का मिश्रण मिलाएं और गैस पर रखकर इसे गाढ़ा होने दें।
3.
इसमें मुलायम जिलेटिन डालकर अच्छे से मिलाएं।
4.
इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी मिलाएं।
5.
इस मिश्रण को ठंडा करें और बीच में डबल क्रीम लगाएं।
6.
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इस पर डबल क्रीम लगाएं।
7.
इस मिश्रण को पहले स्पंज शीट लगाए गए रिंग में पलटें।
8.
पूरी रात के लिए फ्रीज में रखें।
9.
रेड मिरर ग्लेज़ और चॉकलेट डिस्क से गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode