वेजिटेबल मोमोज़ रेसिपी (Vegetable momos Recipe)

जानिए कैसे बनाएं वेजिटेबल मोमोज़
Advertisement

वेजिटेबल मोमोज रेसिपी/ मोमोज रेसिपी : वैसे तो लेकिन मोमोज़ एक चाइनीज़ डिश है लेकिन अपने स्वाद के चलते है यह भारत में भी प्रसिद्ध हो गई है। यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है। बस, आपको इसकी तकनीक में मास्टर होने की जरूरत है।

वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए सामग्री : मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर, लहसुन, सोया सॉस, नमक, सिरका, काली मिर्च के अलावा पत्तागोभी, गाजर को कद्दूकस करके इसमें भरा जाता है। इसके बाद मोमोज को स्टीम किया जाता है।

वेजिटेबल मोमोज को कैसे सर्व करें : स​ब्जियों के अलावा मोमोज़ में चिकन और पनीर की स्टफिंग भी की जाती है। स्टीम्ड मोमोज के साथ तंदूरी मोमोज भी बेहद लोकप्रिय है। मोमोज को सॉस और मेयोनीज़ के साथ सर्व किया जाता है।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए12
  • मीडियम

वेजिटेबल मोमोज़ की सामग्री

  • लोई के लिए
  • 2 कप मैदा
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • भरावन के लिए
  • 1 कप गाजर, कद्दूकस
  • 1 कप पत्तागोभी, कद्दूकस
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 कप प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून सोया सॉस
  • नमक
  • ¼ टी स्पून सिरका
  • ¼ टी स्पून काली मिर्च

वेजिटेबल मोमोज़ बनाने की वि​धि

1.
मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर को पानी के साथ हार्ड गूंथ लें। तेल गर्म करें और उसमें प्याज़ और लहसुन डालकर भून लें।
2.
तेज आंच पर फ्राई करने के बाद इसमें गाज़र और पत्तागोभी मिलाएं। ग्लोसी होने तक तेज आंच पर भूनें।
3.
आंच से हटा दें और उसमें सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च मिलाएं।
4.
लोई को पतला बेल लें और चार-पांच राउंड में काट लें।
5.
एक राउंड लेकर उसके किनारों को गीला कर लें और बीच में थोड़ी फिलिंग भरें।
6.
किनारों को एक साथ इक्ट्ठा कर लें और पोटली शेप बना लें।
7.
बाकी के राउंड्स भी इसी तरीके से भरें।
8.
दस मिनट स्टीम देने के बाद सोया सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें।

Nutritional Value

  • 357.1 KcalCalories
  • 3.6gFats
  • 414.3MgSodium
  • 68.6gCarbs
  • 12.9gProtien

रेसिपी नोट

मोमज़ फ्राइड और भाप दोनों तरीकों से बनाएं जा सकते हैं।
इस​के अलावा आप हमारी बेहतरीन डम्पलिंग्स रेसिपी देख सकते हैं।

Similar Recipes
Language