वेजिटेबल पुलाव रेसिपी (Vegetable pulao Recipe)

जानिए कैसे बनाएं वेजिटेबल पुलाव
Advertisement

वेजिटेबल पुलाव रेसिपी : क्या आप पुलाव कुकर में बनाते हैं, तो इस बार पॉट में बनाना ट्राई करें। वेजिटेबल पुलाव झटपट और आसानी से तैयार होने वाली डिश है। चावल में कुछ सब्जियां डालकर आप इसे जब चाहे बनाकर खा सकते हैं। इसे आप चाहे तो बच्चों के ​टिफिन में भी रख सकती हैं।

वेजिटेबल पुलाव बनाने के लिए सामग्री : वेजिटेबल पुलाव कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली डिश है, सब्जियों को पॉट में भूनें और उसके बाद इसमें चावल डालकर पकाएं। जब चावल पककर तैयार हो जाए तो हरा धनिया डालकर सर्व करें।

वेजिटेबल पुलाव को कैसे सर्व करें : वेजिटेबल पुलाव को आप लंच या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसे आप रायते या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

वेजिटेबल पुलाव की सामग्री

  • 500 ml (मिली.) पानी
  • 500 ग्राम बासमती चावल
  • 100 ग्राम घी
  • 50 ग्राम पनीर
  • 100 ग्राम गाजर
  • 100 ग्राम बींन्स
  • 100 ग्राम मटर
  • 2 छोटी इलायची
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1 दालचीनी
  • 3 तेजपत्ता
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ टी स्पून हल्दी

वेजिटेबल पुलाव बनाने की वि​धि

1.
एक पॉट में घी गर्म कर लें। सभी सब्जियों को डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें पनीर डालकर भुनें।
2.
एक दूसरे पैन में सभी साबुत मसालों को भून लें। ऊपर से चावल डालें।
3.
तीन मिनट के लिए भूनें।
4.
फिर इसमें भुनी हुई सब्जियां और पानी डालें।
5.
ढक कर थोड़ी देर पकाएं।
6.
हरा धनिया डालकर सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो इस पुलाव में अपनी पसंद की सब्जियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Similar Recipes
Language