Story ProgressBack to home

कर्ड राइस रेसिपी (Curd rice Recipe)

  • कर्ड राइस
  • कर्ड राइस
जानिए कैसे बनाएं कर्ड राइसNDTV Food

कर्ड राइस रेसिपी: कर्ड राइस बनाने में बेहद ही आसान है, इन्हें उबले हुए चावल, दही, राई मिर्ची और हरे धनिये के साथ तैयार किया जाता है। दक्षिण भारत के ज्यादातर घरों में लंच और डिनर के दौरान कर्ड राइस बनाया जाता है। कर्ड राइस काफी जल्दी बन जाते हैं। बैचलर्स के लिए यह रेसिपी बेहद बढ़िया जिसे तुरंत बनाकर वह अपना पेट भर सकते हैं। इसे आप सिर्फ मात्र 30 मिनट में बना सकते हैं।

कर्ड राइस बनाने के लिए सामग्री: कर्ड राइस बनाने में आपको 30 मिनट का ही समय लगता है। कर्ड राइस को आप चाहे तो बच्चों के टिफिन में भी बनाकर रख सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

कर्ड राइस की सामग्री

  • 1 कप चावल
  • 3 कप पानी
  • 1 1/2 कप दही
  • 1/2 कप दूध
  • 1 गाजर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून अदरक
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 गुच्छा हरा धनिया
  • 2 टी स्पून तेल
  • 2 टी स्पून चना दाल
  • 2 टी स्पून उड़द दाल
  • 2 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 2 साबूत लाल मिर्च
  • 1/2 टी स्पून हींग

कर्ड राइस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक कूकर में चावल और पानी डालकर पकाएं।
कर्ड राइस
2.
चावल को थोड़ा नरम होने तक पकाएं।
कर्ड राइस
3.
चावलों में दही और दूध डालकर मिलाएं।
कर्ड राइस
4.
इसमें गाजर, हरी मिर्च, अदरक, नमक और हरा धनिया मिलाएं। इस सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
कर्ड राइस
5.
अब एक पैन लें, उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें।
कर्ड राइस
6.
इसमें चना दाल, उड़द दाल, कढ़ी पत्ता, साबूत लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें।
कर्ड राइस
7.
एक बाउल में चावल को निकाल लें ऊपर से तड़का डालें।
कर्ड राइस
8.
गर्मागर्म सर्व करें।
कर्ड राइस

कर्ड राइस बनाने के लिए वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

इसके अलावा चावल की बनी अन्य बेहतरीन रे​सिपीज़ देखने के लिए इस पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode