Advertisement
Story ProgressBack to home

वेजिटेबल थाइ रेड करी रेसिपी (Vegetable thai red curry Recipe)

वेजिटेबल थाइ रेड करी
जानिए कैसे बनाएं वेजिटेबल थाइ रेड करी

वेजिटेबल थाइ रेड करी रेसिपी: अगर आप थाइ खाने के शौकीन है तो आप वेजिटेबल थाइ रेड करी पसंद आएगी। इसे बनाना काफी आसान है, सिर्फ 40 मिनट में आप इसे तैयार कर सकते हैं। लाल शिमला मिर्च, ब्रॉकली, गोभी, जुकीनी और बैम्बू शूट्स से इसे बनाया जाता है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

वेजिटेबल थाइ रेड करी की सामग्री

  • ताजी सब्जियां (लाल शिमला मिर्च, ब्रॉकली, गोभी, जुकीनी और बैम्बू शूट्स) नारियल दूध में उबली हुई
  • 1 टेबल स्पून वेजिटेबल आॅइल
  • 1 टेबल स्पून थाइ रेड करी पेस्ट
  • 1 स्वीट लाल बेल पैपर, जूलियन
  • 1 छोटा ब्रॉकली, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 गोभी, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून नारियल दूध
  • 1 छोटा जुकीनी, जूलियन
  • 2 टेबल स्पून बैम्बू शूट्स, जूलियन

वेजिटेबल थाइ रेड करी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
2.
इसमें करी पेस्ट डालें, चम्मच के पिछले हिस्से से मैश करें और इसे खुशबू आने तक भूनें।
3.
इसमें गोभी और ब्रॉकली डालकर करी पेस्ट में अच्छी तरह मिला लें।
4.
इसे 2 मिनट के लिए स्टर फ्राई करें।
5.
इसमें रेड बेल पैपर डालें और 2 मिनट पकाएं।
6.
इसमें नारियल दूध डालें और चलाएं।
7.
इसमें उबाल आने दें और इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें।
8.
इसमें जुकीनी और बैम्बू शूट्स डालें और धीमी आंच पर मिनट के लिए और पकाएं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode