
जानिए कैसे बनाएं अजवायन और कलौंजी की निमकी
NDTV Food
कितने लोगों के लिए: 2
तैयारी का समय:
पकने का समय:
कुल समय:
कठिनाई: मीडियम
कलौंजी और अजवायन के फ्लेवर के साथ तैयार किया गया यह कुरकुरा स्नैक्स बहुत ही स्वादिष्ट है जो शाम की चाय के स्वाद को और भी बढ़ा देगा।
अजवायन और कलौंजी की निमकी की सामग्री
- 1 कप आटा
- 1 कप मैदा
- 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टेबल स्पून अजवायन
- 2 टेबल स्पून कलौंजी
- 3 टेबल स्पून घी
- 1 कप पानी
अजवायन और कलौंजी की निमकी बनाने की विधि
- 1.एक बाउल में आटा लें। इसमें मैदा, घी और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।

- 2.इसमें नमक, अजवायन और कलौंजी भी डालें।

- 3.इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।

- 4.थोड़ा से घी डालें और मिलाएं।

- 5.पानी डालकर आटा गूंथ लें।

- 6.अब इस आटे को बेलकर रोटी बना लें।

- 7.इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।

- 8.अब इन टुकड़ों को तेल में डीप फ्राई करें।

- 9.अजवायन और कलौंजी की निमकी को आप एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं।

- अजवायन और कलौंजी की निमकी के लिए वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
अजवाइन और कलौंजी की निमकी को आप हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Key Ingredients: आटा, मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, अजवायन, कलौंजी, घी, पानी