Story ProgressBack to home
आलू का हलवा रेसिपी (Aloo ka halwa Recipe)
- Sandeep Yadav
जानिए कैसे बनाएं आलू का हलवा
आलू का हलवा रेसिपी: हलवा एक लोकप्रिय भारतीय डिजर्ट हैं जिसे भारत में हर खुशी के मौके या फिर त्योहार पर बनाया जाता है। आपने अब तक सूजी, मूंग दाल और गाजर का हलवा खाया होगा लेकिन आज हम आपके साथ आलू के हलवे की रेसिपी शेयर करना चाहते हैं। सब्जी के अलावा इससे लाजवाब हलवा भी तैयार किया जा सकता है।
आलू का हलवा बनाने के लिए सामग्री: इस हलवे को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इस हलवे को 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, चीनी, दूध, काजू और बादाम की जरूर होती है।
- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान
आलू का हलवा की सामग्री
- 3 बड़े (उबले हुए) आलू
- 1 टेबल स्पून घी
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 कप दूध
- आधा बड़ा चम्मच (हल्के भूनकर कटे हुए) काजू
- 1/4 बड़ा चम्मच (फलेक्स और कटे हुए) बादाम
- एक चुटकी इलाइची पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून किशमिश
आलू का हलवा बनाने की विधि
HideShow Media1.
आलू को उबालकर उसे छिलके उतार लें। जब यह हो जाए तो इन्हें हाथ से मैश कर लें।
2.
एक पैन में थोड़ा घी डालें और इसे गर्म करें। इसमें मैश किए हुए आलू डालें और इसे 1 से 2 मिनट रोस्ट करें।
3.
इसे दूध, चीनी और किशमिश डालें और आलुओं के साथ अच्छे से मिलाएं।
4.
इसे 8 से 10 मिनट के लगातार चलाते हुए पकाएं।
5.
इसमें इलाइची पाउडर डालें।
6.
काजू और बादाम से हलवे को गार्निश करके सर्व करें।