Advertisement
Story ProgressBack to home

बाजरे की रोटी/भाखरी रेसिपी (Bajre ki roti/bhakri Recipe)

बाजरे की रोटी/भाखरी
जानिए कैसे बनाएं बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी/भाखरी रेसिपी: बाजरे की रोटी भारत में बहुत लोकप्रिय जिसे राजस्थान, पंजाब और बिहार में खूब चाव से खाया जाता है। सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के कई फायदे हैं, पाचन क्रिया का अच्छा रखने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए आज हम आपके साथ बाजरे की रोटी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

बाजरे की रोटी/भाखरी बनाने के लिए सामग्री: बाजरे की रोटी बनाने के लिए आपको सिर्फ बाजरे का आटा, घी और गर्म पानी की जरूरत होती है। इसके अलावा बाजरे की रोटी खाने से वज​न भी कम होता है।

बाजरे की रोटी को कैसे सर्व करें: बाजरे की रोटी को आप को आप दाल के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

बाजरे की रोटी/भाखरी की सामग्री

  • बाजरे का आटा
  • गर्म पानी
  • सर्व करने के लिए घी

बाजरे की रोटी/भाखरी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
बाजरे का आटा ले और गर्म पानी छिड़कर आटा गूंथना शुरू करें, यह काफी नरम होता है। बाजरे का आटा गूंथते वक्त काफी सब्र और अभ्यास की जरूरत होती है। एक टाइम में थोड़ा आटा ही गूंथे।
2.
अब हथेलियों की मदद से रोटी बनाएं ध्यान रहे यह रोटी टूटे नहीं। बेलन का इस्तेमाल नहीं ​करना। छोटी सी लोई को लेकर हथेलियों को दबाकर पतली रोटी बनाएं। धीरे-धीरे रोटी बनाएं, अगर आप जल्दी करेंगे तो रोटी टूट भी सकती है।
3.
एक बार जब आपको रोटी का मनचाहा साइज मिल जाए तो इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेकें। पकने के बाद, इसे घी लगाकर सर्व करें।
4.
बाजरे की रोटी को आप हमेशा घी लगाकर सर्व करें क्योंकि यह काफी ड्राई होती। वैसे तो इसे धुली उड़द की दाल के साथ सर्व किया जाता है।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो बाजरे की रोटी के साथ सफेद मक्खन और गुड़ भी सर्व कर सकते हैं। 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode