Story ProgressBack to home
बेक्ड पम्प्किन रेसिपी (Baked pumpkin Recipe)
- NDTV Food
![बेक्ड पम्प्किन](https://c.ndtvimg.com/2019-03/98hqcmrg_aam_625x300_13_March_19.jpg)
जानिए कैसे बनाएं बेक्ड पम्प्किन
बेक्ड पम्प्किन रेसिपी: अगर आप कुछ बेहतरीन खाना चाहते हैं तो एक बार ट्राई करें बेक्ड पम्प्किन। इस डिश में सीताफल को लाल मिर्च और रेड वाइन के साथ पकाया जाता है जो इसे एक बहुत ही स्वादिष्ट बना देती है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
- कुल समय 55 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 40 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान
![](https://food.ndtv.com/static/responsive/images/recipe-img-rt.png)
बेक्ड पम्प्किन की सामग्री
- 1 1/2 kg सीताफल
- स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च
- 5 लहसुन की कलियां (छिलके सहित)
- (एक मुट्ठी) थाइम
- 1 टी स्पून साबुत धनिया (दरदरा क्रश किया हुआ)
- 2 टी स्पून रेड वाइन सिरका
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 1/2 टी स्पून लालमिर्च पाउडर
- जैतून का तेल
बेक्ड पम्प्किन बनाने की विधि
HideShow Media1.
200 डिग्री पर ओवन को प्रीहीट कर लें और सीताफल को बेकिंग डिश में डालें।
2.
इस पर नमक और काली मिर्च डालें।
3.
इसके बाद लहसुन में हल्का सा सीताफल के अंदर डालें।
4.
इस पर अब ताजी थाइम, धनिया, रेड वाइन सिरका, लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।
5.
इसके बाद इस पर जैतून का तेल छिड़के और इसे अच्छे से मिलाएं।
6.
अब बेकिंग डिश को ओवन में 30 मिनट के लिए रखें।