Advertisement
Story ProgressBack to home

बनाना पैनकेक रेसिपी (Banana pancake Recipe)

बनाना पैनकेक
जानिए कैसे बनाएं बनाना पैनकेक

बनाना पैककेक रेसिपी: पैनकेक खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। मुलायम और फूले हुए पैनकेक, जिन्हें आप केले से तैयार कर सकते हैं। साथ ही इसमें वनीला का भी फ्लेवर दे सकते हैं। यब बनाना पैनकेक आपके नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है।

बनाना पैककेक बनाने के लिए सामग्री: इसे आप 35 मिनट में बना सकते हैं। बनाना पैककेक बनाने के लिए केले के अलावा, मैदा, अंडा, चीनी, बेकिंग पाउडर, नमक और दूध की जरूरत होती है। इन सब चीजों को मिलाकर एक बैटर तैयार किया जाता है जिससे पैककेक बनाया जाता है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

बनाना पैनकेक की सामग्री

  • 125 ग्राम मैदा
  • 4 टी स्पून सफेद चीनी
  • 7 ग्राम बेकिंग पाउडर
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 अंडा (फैटा हुआ)
  • 235 ml (मिली.) दूध
  • 30 fluid ounce वेजिटेबल ऑयल
  • 2 केले (पके हुए और मैश किए हुए)
  • वनीला एसेंस

बनाना पैनकेक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मैदे, सफेद चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक को एक साथ मिक्स कर लें। एक दूसरे कटोरे में अंडा, दूध, केले और बेजिटेबल ऑयल मिक्स करें। केले के मिक्सचर में मैदे का मिक्सचर मिक्स करें। बैटर हल्का गाढ़ा रखें।
2.
हल्के तेल लगे तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। एक कड़छी बैटर तवे पर डालें। पैनकेक को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। गर्मा-गर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

पैनकेक के लिए पके हुए केले का इस्तेमाल करें, इससे पेन केक ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode