Story ProgressBack to home
बैज़ल पेस्तो हम्मस रेसिपी (Basil pesto hummus Recipe)
- Plavaneeta Borah

जानिए कैसे बनाएं बैज़ल पेस्तो हम्मस
बैज़ल पेस्तो हम्मस रेसिपी: बैज़ल और पेस्तो ससे तैयार होने वाली ये हम्मस खाने में काफी मजेदार होती है। इसे आप कुरकुरी सब्जी और टोस्ट के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने में भी आपको मात्र 10 मिनट का समय लगेगा। आप चाहे तो इसे पीटा ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं।
- कुल समय 10 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 05 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

बैज़ल पेस्तो हम्मस की सामग्री
- 2 कप चने, उबला हुआ
- 4-5 लहसुन की कली
- ¼ कप पाइन नट्स
- एक कप (एक्सट्रा गार्निशिंग के लिए) बैज़ल पत्तियां
- आधा कप (एक्सट्रा टॉपिंग के लिए) जैतून का तेल
- ¼ कप पार्मेज़ान
- 2 टेबल स्पून नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
बैज़ल पेस्तो हम्मस बनाने की विधि
HideShow Media1.
सबसे पहले पेस्तो सॉस तैयार कर लें। बैज़ल पत्तियां, लहसुन, पार्मेज़ान और पाइन नट्स को मिक्सी में पीस लें।
2.
इसके बाद इसमें जैतून का तेल डालकर और लगातार पीसते रहे। फिर इसमें चने और नमक मिक्स करें। दोबारा पीसें।
3.
इसे एक कटोरी में निकालकर ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। अच्छी तरह मिक्स करके सिज़निंग दें।
4.
आखिर में जैतून का तेल, लाल मिर्च पाउडर और ताज़ा बैज़ल की पत्तियां गार्निश कर पीटा ब्रेड के साथ सर्व करें।