Story ProgressBack to home

भुनी गाजर, रोज़मेरी और सफेद बीन हम्मस रेसिपी (Roasted carrot, rosemary, white bean hummus Recipe)

भुनी गाजर, रोज़मेरी और सफेद बीन हम्मस
जानिए कैसे बनाएं भुनी गाजर, रोज़मेरी-सफेद बीन हम्मस

रोज़मेरी-सफेद बीन हम्मस रेसिपी: चने की जगह सफेद बीन्स का इस्तेमाल और उसमें स्मोकी फ्लेवर डालकर आप हम्मस तैयार कर सकते हैं। स्वाद को बढ़ावा देने के लिए रोज़मेरी भी शामिल की जा सकती है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

भुनी गाजर, रोज़मेरी और सफेद बीन हम्मस की सामग्री

  • 2 कप सफेद बीन्स
  • 2 गाजर, छिला हुआ
  • ¼ कप (एक्सट्रा टॉपिंग के लिए) जैतून का तेल
  • 4-5 लहसुन की कली
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • (गार्निशिंग के लिए) रोज़मेरी

भुनी गाजर, रोज़मेरी और सफेद बीन हम्मस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
गाजर को तेल में रोस्ट कर लें। आप यह कार्य ओवन में 15 मिनट सेट करके भी कर सकते हैं।
2.
अब मिक्सी में सफेद बीन्स और लहसुन को डालकर पीस लें। पतले पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
3.
अगर आपको यह मिक्सचर सूखा लगे, तो इसमें थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं।
4.
इसके बाद इसमें भुनी हुई गाजर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जैतून का तेल और नमक डालें। अच्छी तरह पीस लें।
5.
एक कटोरी में मिक्सचर को निकाल लें। ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। मिक्स करके सिजनिंग दें। जैतून का तेल, लाल मिर्च पाउडर और रोज़मेरी गार्निश कर पीटा ब्रेड के साथ सर्व करें।
4
Advertisement
Language
Dark / Light mode