चुकंदर मिल्कशेक रेसिपी (Beetroot milkshake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चुकंदर मिल्कशेक
Advertisement

चुकंदर मिल्कशेक रेसिपी: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें मिल्कशेक पीना बहुत पसंद होता है। मिल्कशेक ज्यादातर फलों से तैयार किए जाते हैं लेकिन हम आपको चकुंदर से भी मजेदार मिल्कशेक बनाना सिखा रहे हैं। जीं हां आपने सही सुना चुकंदर और वनीला आइसक्रीम को मिक्स करके बनाएं यम्मी मिल्कशेक। इसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आएगा।

चुकंदर मिल्कशेक बनाने के लिए सामग्री: इस मिल्कशेक को आप 15 मिनट में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको उबला हुआ चुकंदर, चीनी सिरप, दूध, इलाइची पाउडर और वनीला आइस्क्रीम की जरूरत होती है।

  • कुल समय 15 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चुकंदर मिल्कशेक की सामग्री

  • 2 चुकंदर (उबली हुई)
  • 2 टेबल स्पून चीनी सिरप
  • 125 ml (मिली.) दूध
  • 1 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 2 स्कूप वनीला आइस्क्रीम

चुकंदर मिल्कशेक बनाने की वि​धि

1.
ब्लैंडर में चुकंदर को पीस लें।
2.
इसके बाद इसमें चीनी, दूध, बर्फ और इलायची पाउडर मिलाएं।
3.
फिर वनीला आइसक्रीम में डालकर मिक्स करें और सर्व करें।

रेसिपी नोट

चुकंदर बहुत ही हेल्दी होता हैं और इससे आप सिर्फ मिल्कशेक ही नहीं बल्कि स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर चुकंदर बेरी शॉट्स भी बना सकते हैं।

Similar Recipes
Language