भरवां गोभी रेसिपी (Bharwan gobhi Recipe)

जानिए कैसे बनाएं भरवां गोभी
Advertisement

भरवां गोभी रेसिपी: गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी लेकिन भरवां गोभी की यह स्वादिष्ट डिश आपको बेहद ही पसंद आएगी। उबली हुई गोभी को चीज़ और खोया से भरकर आप ऊपर से बेसन का मिक्सचर लगा सकते हैं, जिसे डीप फ्राई कर परोस सकते हैं।

भरवां गोभी बनाने के लिए सामग्री: भरवां गोभी बनाने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में भरावन की सामग्री तैयार की जाती है और दूसरे चरण में बैटर बनाकर गोभी पर लगाकर इसे फ्राई किया जाता है।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

भरवां गोभी की सामग्री

  • 4 मीडियम गोभी : (नमक और हल्की डले पानी में उबली हुई)
  • तेल (फ्राई करने के लिए)
  • भरावन सामग्री के लिएः
  • 1/2 कप प्रोसेसड चीज , कद्दूकस
  • 10-15 किशमिश
  • 2-3 टेबल स्पून अनार
  • 2-3 काजू , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 मुठ्ठी हरा धनिया , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ
  • 4 टेबल स्पून खोया (टूटा हुआ)
  • बैटर तैयार करने के लिएः
  • 350 ग्राम बेसन
  • 1 टेबल स्पून अजवायन
  • 2 टेबल स्पून लहसुन
  • स्वादानुसार नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • पानी (मिश्रण को घोलने के लिए)

भरवां गोभी बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में पानी, नमक और हल्दी डालकर गोभी डालें। गोभी के मुलायम हो जाने तक उबालें।

बैटर बनाने के लिएः

1.
सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। इसमें पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

भरावन मिश्रण के लिएः

1.
एक कटोरी में सभी भरावन सामग्री डालकर अपने हाथों से मिला लें।
2.
गोभी के अंदर भरें।
3.
ऊपर से गोभी पर बेसन का बैटर लगाएं। तेल में डीप फ्राई कर लें।
4.
सर्व करें।
Similar Recipes
Language