Story ProgressBack to home
ब्रेड पकौड़ा रेसिपी (Bread pakora Recipe)
- NDTV Food
![ब्रेड पकौड़ा](https://i.ndtvimg.com/i/2017-09/bread-pakora_650x400_61504686652.jpg)
जानिए कैसे बनाएं ब्रेड पकौड़ाNDTV Food
ब्रेड पकौड़ा रेसिपी: ब्रेड पकौड़ा स्नैक्स का राजा है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जाता सकता है। बारिश का मौसम हो या सर्दियों की शाम एक कप गर्मागर्म चाय के साथ ब्रेड पकौड़ा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। यह ऐसा स्नैक है जिसे मेहमानों को सर्व करने के अलावा बच्चे अगर पिकनिक पर जा रहे हो तो उन्हें भी टिफिन में रख सकते हैं। इससे सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं।
ब्रेड पकौड़ बनाने के लिए सामग्री: यह बाहर से क्रिस्पी और अदंर से नरम होता है। इसके अंदर आलू का मसाला तैयार करके फीलिंग की जाती है और तेल में डीप फ्राई किया जाता है। एक कप चाय और हरी चटनी के साथ तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 20 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- आसान
![](https://food.ndtv.com/static/responsive/images/recipe-img-rt.png)
ब्रेड पकौड़ा की सामग्री
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून राई
- 1 टी स्पून कढ़ीपत्ता
- 1 ¼ टी स्पून हींग
- 2 हरी मिर्च
- 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 1 आलू (उबला हुआ)
- 3 टी स्पून नमक
- 1 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून हरा धनिया
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1 कप बेसन
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1/4 कप चावल का आटा
- 2 ब्रेड स्लाइस
ब्रेड पकौड़ा बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन लेकर उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
2.
इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता और हींग डालकर चलाएं।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
3.
इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
4.
अब इसमें उबला हुआ आलू, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
5.
अच्छे से मिलाकर फीलिंग तैयार कर लें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
6.
एक बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, अजवाइन, चावल का आटा और थोड़ा पानी लें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
7.
इस सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
8.
पनीर लें और उस पर थोड़ा नमक और लाल मिर्च छिड़कें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
9.
ब्रेड स्लाइस लें, उसपर आलू की फीलिंग और इसके बीच में पनीर लगाएं।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
10.
ब्रेड स्लाइस को दो टुकड़ों में काट लें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
11.
अब इन ब्रेड के टुकड़ों को बेसन के घोल में डिप करें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
12.
गर्म तेल में इन्हें फ्राई करें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
13.
टोमैटो कैचअप के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![ब्रेड पकौड़ा ब्रेड पकौड़ा](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
ब्रेड पकौड़े को डीप फ्राई करने बाद उसे टिश्यू पेपर पर निकाल लें ऐसा करने से उसका एक्ट्रा तेल निकल जाएगा।