Story ProgressBack to home

भांग की पकौड़ी रेसिपी (Bhaang ki Pakori Recipe)

भांग की पकौड़ी
जानिए कैसे बनाएं भांग की पकौड़ी

भांग की पकौड़ी रेसिपी: होली का त्योहार के मौके पर भांग के पकौड़े बनाने का चलन बहुत पुराना रहा। भांग और उसके पकौड़ों के बिना यह पर्व अधूरा सा ही लगता है। इन्हें बनाना काफी आसान है। भांग के पकौड़ी बनाने में मुश्किल से आपको 30 मिनट का समय लगेगा। तो इस बार आप भी होली के दिन इन पकौड़ियों को बनाकर घर आए मेहमानों को सर्व करें।

भांग की पकौड़ी बनाने के लिए सामग्री: अगर आप भी चाहे तो इसे आसानी चने के आटे में भांग को मिलाकर प्याज और आलू के पकौड़े बना सकते हैं। इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

भांग की पकौड़ी की सामग्री

  • मिश्रण के लिएः
  • 1 कप चने का आटा
  • 2 कप नमक
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून आमचुर
  • 1 टी स्पून भांग की पत्ती का पेस्ट
  • पकौड़ों के लिएः
  • 125 ग्राम गोल कटी प्याज
  • 125 ग्राम गोल कटे आलू
  • तलने के लिए तेल

भांग की पकौड़ी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पहले मिश्रण को बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाएं।
2.
इसके बाद इसका पेस्ट तैयार करने के लिए थोड़ा पानी मिलाएं।
3.
फिर इसमें प्याज और आलू के कटे हुए पीस मिक्स करें। साथ ही इसमें भांग का पेस्ट भी मिलाएं।
4.
कढ़ाही में तेल को गर्म करें और धीरे-धीरे इसमें 1-1 स्कूप वेजिटेबल बैटर को डालें।
5.
हल्का भूरे रंग का होने तक इसे फ्राई करें और हरी चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

भांग की पकौड़ी के अलावा आप चाहे तो भांग की चटनी भी बना सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode