Advertisement
Story ProgressBack to home

चैम्प कालीमिर्च रेसिपी (Chaamp kaalimirch Recipe)

चैम्प कालीमिर्च
जानिए कैसे बनाएं चैम्प कालीमिर्च

चैम्प कालीमिर्च रेसिपी: यह स्वादिष्ट लैंब चॉप को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। इसे मसालों और मिर्च के साथ बनाया जाता है। इसमें डाले जाने वाले ताजे मसाले और हर्ब इस डिश को और भी खास बनाते हैं। आप इस स्पेशल डिश को आप डिनर पार्टी में बना सकते हैं और इसे आप अपनी पसंद की रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • तैयारी का समय1 घंटा 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

चैम्प कालीमिर्च की सामग्री

  • 12 टुकड़े लैंब चॉप्स
  • मैरीनेट करने के लिए:
  • 3 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट
  • 15 ग्राम अदरक का पेस्ट
  • 6 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 1.5 ग्राम हरी इलाइची पाउडर
  • 1.5 ग्राम जायफल
  • स्वादानुसार नमक
  • कुकिंग के लिए:
  • 6 टेबल स्पून देसी घी
  • 20 ग्राम लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1.5 ग्राम शाही जीरा
  • 5 ग्राम धनिया पाउडर
  • 30 ग्राम (छीलकर इसका पेस्ट बना लें।) बादाम , रोस्टेड
  • 225 ग्राम दही, फेंटा हुआ
  • 1 1/2 कप लैंब स्टॉक
  • स्वादानुसार नमक
  • 6 ग्राम ताजी पीसी हुई कालीमिर्च
  • 1.5 ग्राम मेथी पत्तों का पाउडर
  • 1.5 ग्राम गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर
  • एक चुटकी लौंग पाउडर
  • 6 ग्राम पुदीने के पत्ते
  • 6 ग्राम हरा धनिया
  • 2 टेबल स्पून डेयरी क्रीम

चैम्प कालीमिर्च बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मैरीनेट करने वाली सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और एक बाउल में लैंब चॉप्स के हर पीस में अच्छे से मसाला लगाएं और 45 मिनट के लिए इसे एक तरफ रख दें। वैसे इसे 4 से 6 घंटे चाहिए होते हैं।
2.
ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट कर लें, चॉप्स पर तेल लगाएं और रोस्टिंग ट्रे में लगाकर 30 से 35 मिनट के लिए बेक करें। चॉप्स पूरी तरह पक जाएं। इन्हें निकालकर देखें।
3.
एक पैन में देसी घी डालें, इसे मीडियम आंच पर रखें, इसमें लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक चलाएं। अब इसमें जीरा, धनिया, लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं। इसके बाद बादाम का पेस्ट डालकर इसे तब तक भूनें जब तक इसका तेल अलग न हो जाए। अब इसमें दही डालें और इसे लगातार तेल अलग होने तक भूनें।
4.
इसमें लैंब स्टॉक डालकर आंच बढ़ा दें। चलाएं और इसमें उबाल आने दें, आंच कम करें और इसमें चॉप्स डालें। अब इसमें नमक, कालीमिर्च मेथी, गुलाब और लौंग का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
5.
इसे ढककर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं, ढक्कन हटा दें, इसमें धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर आंच बढ़ा देे इसे चलाते रहे, इस बात का ध्यान रखें की चॉप्स टूटे नहीं, ग्रेवी गाढ़ी होने दें। अब इसमें क्रीम डालकर चलाएं, इसे आंच से हटा लें।
6.
इसे सर्विंग डिश में निकाल लें और कालीमिर्च से गार्निश करके सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode