Advertisement

चना दाल ढोकला रेसिपी (Chana dal dhokla Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चना दाल ढोकला
Advertisement

चना दाल ढोकला रेसिपी:आमतौर पर ढोकला लोगों को काफी पसंद होता है, इसे कई अलग-अलग चीज़ों को बनाया जा सकता है। ढोकला स्टीम्ड और माइक्रोवेव दोनों तरह से बनाया जा सकता है लेकिन आज जो ढोकला रेसिपी हम शेयर करने जा रहे हैं उसे हमने चने की से तैयार किया है। चना दाल ढोकला बनाने की विधि साधारण ढोकला रेसिपी जैसे ही है। इसे आप जब चाहे ब्रेकफास्ट और टी टाइम पर बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में आपको 45 मिनट का समय लगेगा।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

चना दाल ढोकला की सामग्री

  • 250 ग्राम चना दाल
  • 50 ml (मिली.) दही
  • चीनी
  • तड़के के लिए:
  • 20 ml (मिली.) तेल
  • 5 ग्राम राई
  • 2 ग्राम हींग
  • 3 ग्राम लाल मिर्च
  • 20 ml (मिली.) पानी
  • 5 ml (मिली.) नींबू का रस
  • 10 ग्राम हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 20 ग्राम हरा धनिया , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10 ग्राम अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10 हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • सोडा बाइ-कार्ब
  • गार्निश
  • नारियल, कद्दूकस
  • हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ

चना दाल ढोकला बनाने की वि​धि

बैटर बनाने के लिए:

1.
दाल को 2 घंटे के लिए भिगो दें और दही के साथ इसे ब्लेंड करके बैटर तैयार कर लें। इसके बाद बैटर में चीनी मिलाकर उसे पूरी रात खमीर होने के लिए छोड़ दें।
2.
दूसरे बाउल में सोडा बाई-कार्ब और तेल को मिलाकर छोड़ दें।

बनाने के लिए:

1.
जब बैटर में खमीर हो जाए तो उसमें बाकी बची हुई सामग्री डालकर मिलाएं।
2.
एक बर्तन में तेल लगाकर स्टीमर में रखें।
3.
अब बैटर में सोडा बाई-कार्ब डालकर मिक्स करें और जब वह फूलने लगे तो इसे तुरंत तेल लगे बर्तन में पलट दें।
4.
इसे ढककर 20 मिनट के लिए स्टीम करें।
5.
जब ढोकला तैयार हो जाएं तो इसे ठंडा करके टुकड़े काट लें।
6.
एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई डालें, जब यह चटकने लगे तो इसमें बाकी बची तड़के की सामग्री डाल दें।
7.
अब इस तड़के को कटे हुए टुकड़ों पर डाल दें।
8.
हरा धनिया और नारियल से गार्निश करने के ​बाद सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो चावल का ढोकला या सूजी ढोकला भी ट्राई कर सकते हैं।

Similar Recipes
Language