Advertisement

चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी (Chocolate-ice-cream Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चॉकलेट आइसक्रीम
Advertisement

चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी : आइसक्रीम ​सिर्फ बच्चों की ही फेवरेट नहीं है बड़े भी इसे उतना ही पसंद करते हैं, इसे दिन या रात आप कभी भी खा सकते हैं। इतना ही नहीं लंच या डिनर के बाद आप इसे डिजर्ट के रूप में खा सकते हैं। डिजर्ट लवर्स को यह चॉकलेट आइसक्रीम बेहद ही पसंद आएगी। चॉकलेट फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप इस चॉकलेट आइसक्रीम को घर पर बिना आइसक्रीम मेकर की मदद सिर्फ एक घंटे में बना सकते हैं। इस चॉकलेट आइसक्रीम को आप डिनर पार्टी या फिर बच्चों को ऐसे भी सर्व कर सकते हैं।

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री: सिर्फ कुछ साधारण सी सामग्री से आप क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते हैं। इसे सर्व करते वक्त चेरी और नट्स से गार्निश करके सर्व करें।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए3
  • आसान

चॉकलेट आइसक्रीम की सामग्री

  • 2 1/2 कप फुल क्रीम दूध
  • 1 टी स्पून कस्टर्ड पाउडर
  • 2 टी स्पून कोको पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1 1/2 कप क्रीम
  • चैरी या नट्स

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले आधा कप दूध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर को मिलाएं।
2.
फिर बचे हुए दूध को उबालें और उसमें बनाया गया कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं।
3.
मिक्सचर के उबल जाने के बाद आधे मिनट के लिए हल्की आंच करें और फिर ठंडा होने के लिए रखकर छोड़ दें।
4.
ठंडा होने पर इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिक्स करें।
5.
इसके बाद इसे 1 कंटेनर में भरकर रख दें।
6.
जम जाने के बाद इसे ब्लैंडर में पीसें और फिर से फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
7.
यह क्रिया दो बार दोहराएं।
8.
आखिर में कढ़ीब 2 घंटे तक इसे नॉर्मल टैंपरेचर पर जमाएं और गार्निशिंग के लिए चैरी और नट्स का इस्तेमाल कर सर्व करें।

रेसिपी नोट

अन्य आइसक्रीम रेसिपी के लिए इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language