क्रिसमस ट्री पिज्जा रेसिपी: स्वादिष्ट खाने के बिना क्रिसमस अधूरा है। यहां हम आपके लिए टेस्टी और आसान पिज्जा रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जो दिखने में क्रिसमस ट्री जैसा लगता है। कुछ सामग्री के साथ आप इस क्रिसमस ट्री पिज्जा को एक घंटे से भी कम समय में बना सकते हैं, यह बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। पेस्तो सॉस और सब्जियों के साथ इस पिज्जा को छुट्टी वाले दिन बच्चों और परिवार वालों को यह बनाकर खिलाएं।
क्रिसमस ट्री पिज्जा की सामग्री
1 पिज्जा डो
1 टी स्पून रेड पैपर
1/2 प्याज
1/2 कप बैजल पेस्तो (खरीदा हुआ, होममेड और वेगन पेस्तो)
2 टेबल स्पून मोजरेला चीज़, गुच्छा
कोशेर सॉल्ट
क्रिसमस ट्री पिज्जा बनाने की विधि
1.डो तैयार करें या फिर मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (आप चाहे तो हाथ से भी डो तैयार कर सकते हैं।)
2.पिज्जा स्टोन को ओवन 550 डिग्री पर प्रीहीट कर लें
3.टॉपिंग बनाने के लिए: रेड पैपर को काट लें। लाल प्याज को स्लाइस करें, इसके बाद ठंडे पानी के अंदर इसे धोकर सूखा ले।
4.जब ओवन गर्म हो जाए तो डो को ट्रायएंगल शेप में बेल लें। डो को पिज्जा पील पर रखें। नोट: तस्वीर में दिखाए गए पिज्जा पील की तरह बड़ा ट्री बनाने के लिए पिज्जा पील अच्छा काम करता है। अगर आप स्टैंडर्ड पील या आटा लगी पतली सतह का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, स्टोन पर छोट ट्री बनाना ज्यादा आसान होता है।
5.पिज्जा को जल्दी से असेंबल करें: पतली लेयर पेस्तो की लगाएं, इसके बाद इस चीज़ छिड़के। इसके बाद लाल प्याज़ और पैपर लगाएं। कोशेर नमक छिड़कें।
6.पिज्जा को पिज्जा पील पर ट्रांसफर करके ओवन में रखें, इसे 5 मिनट या चीज पिघलने तक बेक करें। इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद सर्व करें।
रेसिपी नोट
अन्य बेस्ट पिज्जा रेसिपीज़ के लिए इस पर क्लिक करें।