सिनमन कैरेट मफिन रेसिपी (Cinnamon carrot muffin Recipe)

जानिए कैसे बनाएं सिनमन कैरेट मफिन
Advertisement

हल्का फुला हुआ यह कैरेट मफीन खाने वालों को जरूर पसंद आएगा। नट्स का क्रंची टेस्ट और दालचीनी का फ्लवेर इसे दूसरे मफीन से अलग टेस्ट देता है। बच्चों को भी इसका स्वाद काफी पसंद आएगा।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

सिनमन कैरेट मफिन की सामग्री

  • ओवन का तापमान : 325-160 डिग्री सेल्सियस
  • 3 कप गाजर, कद्दूकस
  • 2 कप किसी भी प्रकार का आटा (240 ग्राम)
  • 1 कप नट्स (मिले हुए, कटे हुए)
  • 2 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • 2 कप ब्राउन शुगर या कद्दूकस गुड़ (480 ग्राम)
  • 1 ½ टेबल स्पून तेल (360 मिली)
  • 4 अंडे (हल्के फेंटे)
  • पेस्ट्री कप्स और मफीन पैन

सिनमन कैरेट मफिन बनाने की वि​धि

1.
थोड़े से मैदे में नट्स रोल करके अलग रख लें। मैदा, सोड़ा, नमक और दालचीनी को छान लें।
2.
इसमें ब्राउन शुगर या गुड़, तेल और फेंटे हुए अंडे डालकर अच्छे से मिलाएं। गाज़र और नट्स में मिक्स करें।
3.
पेस्ट्री कप में मिश्रण डालें (आधे से ज़्यादा नहीं भरना) और पहले से गर्म ओवन में 15-20 मिनट के लिए बेक करें।
4.
ओवन से निकाल कर ठंडा करने के लिए छोड़ दें।
Similar Recipes
Language