Story ProgressBack to home

दही अंजीर के कबाब रेसिपी (Dahi anjeer ke kebab Recipe)

दही अंजीर के कबाब
जानिए कैसे बनाएं दही अंजीर के कबाब

दही अंजीर के कबाब रेसिपी: यह एक सिम्पल वेजिटेरियन कबाब रेसिपी जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। दही अंजीर कबाब मुंह में जाते ही घुल जाते है यह एक बहुत ही लाजवाब स्टार्टर जिसे डिनर पार्टी में इवनिंग स्नैक के रूप में सर्व करके घर आए मेहमानों को सर्व करके सरप्राइज दे सकते हैं। अंजीर, दही, पनीर और हरी मिर्च के मिश्रण से तैयार इन कबाब को एक बार जरूर ट्राई करें।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

दही अंजीर के कबाब की सामग्री

  • 100 gms अंजीर
  • 250 ग्राम हंग कर्ड
  • 450 ग्राम पनीर
  • 150 ग्राम चना पाउडर
  • 150 ग्राम ब्रेड क्रम्बस
  • 50 ग्राम अदरक
  • 25 ग्राम हरी मिर्च
  • 40 ग्राम हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 200 ग्राम घी
  • 40 ग्राम गरम मसाला पाउडर
  • 15 ग्राम इलाइची पाउडर
  • 10 ग्राम जीरा पाउडर, रोस्टेड
  • स्वादानुसार नमक

दही अंजीर के कबाब बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में हंग कर्ड लें, इसमे कद्दूकस किया हुआ पनीर, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला, इलाइची पाउडर, भुना जीरा और नमक डालें।
2.
सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें। इसमें चना पाउडर और ब्रेड क्रम्ब्रस भी मिलाएं।
3.
इस मिश्रण के कबाब बनाकर धीमी आंच पर शैलो फ्राई करें।
4.
पुदीने की चटनी के साथ इसे सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode