डेट्स (खजूर) मिल्कशेक रेसिपी (Dates milkshake Recipe)

डेट्स (खजूर) मिल्कशेक रेसिपी : केले से लेकर अन्य कई चीजों से मिल्कशेक बनाया जा सकता है। मिल्कशेक पीने में काफी टेस्टी लगते हैं। लेकिन आज हम बताएंगे खूजर से बने शेक के बारे में। खजूर के इस्तेमाल से बनी इस ड्रिंक को आप कभी भी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दूध और खजूर की ही जरूरत पड़ेगी। जो बच्चे दूध पीने में नखरे दिखाते हैं उन्हें भी इसका स्वाद पसंद आएगा।
डेट्स मिल्कशेक बनाने के लिए सामग्री: इसे आप कभी भी बनाकर पी सकते हैं, इसे बनाकर पीने के लिए आपको सिर्फ खजूर, दूध चीनी और बर्फ की जरूरत है। खजूर को कूट लें इसे दूध डालकर मिक्सी में डालें। ब्लेंड कर लें।
डेट्स मिल्कशेक को कैसे सर्व करें: इसे सर्व करते समय आप इसे नट्स और कटे हुए बादाम से सजाकर सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 15 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

डेट्स (खजूर) मिल्कशेक की सामग्री
- (कटे हुए और बीज निकले हुए) ¼ कप खजूर
- 2 टेबल स्पून चीनी
- 720 ml (मिली.) दूध
- (कुटी हुई) 1 कप बर्फ
डेट्स (खजूर) मिल्कशेक बनाने की विधि
HideShow MediaKey Ingredients: खजूर , चीनी , दूध, बर्फ
रेसिपी नोट
मिल्कशेक को आप कटे हुए बादाम से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।