एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री रेसिपी (Eggless pineapple pastry Recipe)

जानिए कैसे बनाएं एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री
Advertisement

एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री रेसिपी : बच्चों के अलावा बडों को भी पेस्ट्री काफी पसंद होती है लेकिन आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो अंडा नहीं खाते है तो यह रेसिपी उन्हीं लोगों के लिए है। आज हम आपको एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री की रेसिपी बताने जा रहे हैं। एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बनाने के लिए सिर्फ पाइनएप्पल, दही और मैदे की जरूरत है। इन सामग्रियों से आप एक टेस्टी एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बना सकते हैं।

एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बनाने के लिए सामग्री : वैसे भी पाइनएप्पल पेस्ट्री सबसे ज्यादा पसंद की जाने पेस्ट्रीज़ में से एक है। इसे बनाने के लिए पाइनएप्पल, दही, मैदे के अलावा पाइनएप्पल जूस, वनीला एसेंस, क्रीम और मक्खन की जरूरत होती है।

एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री को कैसे सर्व करें : पेस्ट्री को आप चेरी और पाइनएप्पल के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री की सामग्री

  • केक बनाने के लिए:
  • 2 कप मैदा
  • 2 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1 1/2 कप चीनी (पाउडर)
  • 1/2 कप पानी
  • 3/4 दही
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1/4 टी स्पून नमक
  • 2x9 इंच का चकोर आकार का टिन
  • लेयरिंग के लिए:
  • 1 कप पाइएप्पल, बारीक कटा हुआ
  • 3 टेबल स्पून पाइनएप्पल जूस
  • 3 कप क्रीम (ठंडी)
  • गार्निशिंग के लिए चेरी और पाइनएप्पल के टुकड़े

एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बनाने की वि​धि

केक बनाने के लिए:

1.
एक बाउल में बेकिंग पाउडर और मैदे को मिला लें।
2.
नमक, चीनी, मक्खन, पानी और वनीला एसेंस को इसमें डालें।
3.
इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
4.
इसमें अब दही डालें और बैटर को स्मूद होने तक फेंटे। बैटर पूरी तरह तैयार हो जाए तो इसे टिन में डालें।
5.
आप चाहे तो दो केक बना सकते हैं या फिर एक केक बनाकर उसे टुकड़ों में काट सकते हैं। इसे 160 डिग्री सैल्सियम ​पर 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें।

लेयरिंग के लिए:

1.
चीनी और क्रीम को एक साथ तब तक फेंटे जब तक यह आकार न ले लें।
2.
क्रीम को ज्यादा न फेंटे वरना यह मक्खन में परिवर्तित हो जाएगी।
3.
एक स्पंजी टुकड़े के ऊपर इसे लगाएं और परत में पाइनएप्पल फैलाएं।
4.
इसके बाद एक परत क्रीम की लगाएं और इस पर दूसरा टुकड़ा लगाएं। पेपर को हटा लें और इसके ऊपर पाइनएप्पल का जूस छिड़कें।
5.
अब इसे क्रीम की परत से अच्छी तरह कवर कर दें। इसे अपने मन चाहे आकार में काट लें और क्रीम से सजाएं।
6.
पाइनएप्पल के टुकड़ों और चैरी से गार्निश करें ठंडा करके सर्व करें।

Nutritional Value

  • 4505.29Calories
  • 47.2605gProtien
  • 285.41gFats
  • 443.291gCarbs
  • 10.846MgIron

रेसिपी नोट

आप चाहे तो पेस्ट्री की तरह ही एगलेस बनाना केक बनाने के लिए हमारी रेसिपी भी देख सकते हैं।

Similar Recipes
Language