Advertisement
Story ProgressBack to home

गढ़वाली कढ़ी रेसिपी (Garhwali kadhi Recipe)

गढ़वाली कढ़ी
जानिए कैसे बनाएं गढ़वाली कढ़ी

गढ़वाली कढ़ी रेसिपी: बेसन की कढ़ी भारत में काफी लोकप्रिय है लेकिन आप चाहे तो उसे अलग-अलग फ्लेवर में भी तैयार ​कर सकते हैं। आज हम आपको जौ से बनाई गई गढ़वाली कढ़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका मजा आप उबले हुए चावलों के साथ लें सकते हैं।

गढ़वाली कढ़ी बनाने के लिए सामग्री: गढ़वाली कढ़ी बनाना काफी बेहद ही आसान है। इसे बनाने में आपको सिर्फ 35 मिनट का समय लगेगा। जिनगोरा, खट्टा दही, हींग, हल्दी, लाल मिर्च और नमक के साथ इस कढ़ी को बनाया जाता है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

गढ़वाली कढ़ी की सामग्री

  • आधा कप (ए​क प्रकार का जौ 3—4 घंटे पानी में भिगा हुआ और पेस्ट बना हुआ) जिनगोरा
  • 1 कप खट्टा दही
  • 1/8 टी स्पून हींग
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिए के बीज
  • 2 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून जीरा

गढ़वाली कढ़ी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
जिनगोरा के पेस्ट में दही और पानी मिलाएं ।
2.
हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डालें।
3.
तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
4.
जब जीरा चटकने लगे तो इसमें दही वालाल मिश्रण डालकर उबलने दें, लगातार चलाते रहें।
5.
इसे थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह थोड़ी गाढ़ी न हो जाएं।
6.
गर्म-गर्म सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com