Advertisement

करी मुर्ग टिक्का रेसिपी (Karri murgh tikka Recipe)

जानिए कैसे बनाएं करी मुर्ग टिक्का
Advertisement

स्पाइसी चिकन टिक्का को आम के साथ ट्विस्ट दिया गया है। इस स्वादिष्ट प्लेटर को आप मिस नहीं करना चाहेंगे साथ ही अगर आप के घर पर कोई पार्टी होने वाली है तो उस दौरान भी आप इसे घर आए मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

करी मुर्ग टिक्का की सामग्री

  • 180 ग्राम चिकन लेग (बोनलेस)
  • 100 ग्राम कच्चा आम
  • 10 ग्राम अदरक
  • 10 ग्राम लहसुन
  • 8 ग्राम हरी मिर्च
  • 5 ग्राम हल्दी पाउडर
  • 5 ग्राम नमक
  • 2 ग्राम गरम मसाला
  • 5 ग्राम जीरा पाउडर
  • 10 ग्राम नींबू
  • 20 ग्राम बेसन
  • 1 अंडा
  • 15 ग्राम पुदीना
  • 20 ग्राम हरा धनिया
  • 100 ग्राम दही

करी मुर्ग टिक्का बनाने की वि​धि

1.
सारी सामग्री को मिक्स करके मैरीनेशन के लिए तैयार कर लें। आम को उबाल लें और उसकी प्यूरी बना लें।
2.
अब चिकन को इसमें डालें और पूरी रात के लिए ऐसे ही रख दें।
3.
मैरीनेट चिकन को स्कूयर में लगाएं और इस तंदूर में पकाएं।
4.
गर्म-गर्म करी मुर्ग टिक्का को सर्व करें।
Similar Recipes
Language