Story ProgressBack to home

कश्मीरी कोफ्ता रेसिपी (Kashmiri mutton koftas Recipe)

कश्मीरी कोफ्ता
जानिए कैसे बनाएं कश्मीरी कोफ्ता

कश्मीरी मटन कोफ्ता रेसिपी : यह एक पॉपुलर रेसिपी है, कश्मीरी मटन कोफ्ता रेसिपी में कोफ्तों को हल्के मसालों के साथ तैयार किया जाता है जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। ईद जैसे त्योहार और डिनर पार्टी के लिए बहुत ही बढ़िया रेसिपी है। यह एक बेहतरीन डिश है जिसे आप जब चाहे बनाकर अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ इसका मजा लें सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

कश्मीरी कोफ्ता की सामग्री

  • कोफ्ते बनाने के लिए:
  • 500 ग्राम बोनलेस लैंब लेग्स
  • 5 ग्राम कश्मीरी मिर्च
  • (पानी में भीगी हुई) हींग
  • 5 ग्राम गरम मसाला
  • 5 ग्राम सौंफ पाउडर
  • 5 ग्राम सौंठ पाउडर
  • 5 ग्राम धनिया पाउडर
  • 20 ग्राम दही
  • 15 ml (मिली.) सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • तड़के के लिए:
  • 75 ml (मिली.) सरसों का तेल
  • कुछ बूंदें (पानी में भीगी हुई) हींग
  • 2-3 छोटी इलाइची
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 2 ग्राम जीरा
  • 1 चक्रफूल
  • 3 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 175 ml (मिली.) पानी

कश्मीरी कोफ्ता बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कोफ्ते बनाने की सारी सामग्री को मिला लें और इसे 45 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2.
एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, जब तक उसमें से धुआं न निकलने लगे और उसे थोड़ा ठंडा होने दें।
3.
सारे मसाले डाले, एक मिनट के लिए भूनें इसके बाद थोड़ा पानी डाले और इसे धीमी आंच पर पकने दें।
4.
हाथ से कोफ्ते बनाएं, इन्हें थोड़ा लम्बाई में रखें और धीरे से तड़के में डालें।
5.
कोफ्तों को पकाएं और पैन में इन्हें धीरे-धीरे पलते रहें।
6.
आंच को बंद कर दें और पैन को 5 मिनट के लिए ढक दें।
7.
इस डिश को आप उबले हुए चावलों के साथ सर्व कर सकते हैं।

रेसिपी नोट

मसालों को आप अपने हिसाब से घटा बढ़ा सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode