Story ProgressBack to home

कश्मीरी साग रेसिपी (Kashmiri saag Recipe)

कश्मीरी साग
जानिए कैसे बनाएं कश्मीरी साग

कश्मीरी साग रेसिपी: सर्दी के मौसम में लोग साग खाना खूब पसंद करते हैं। मगर आज हम आपको सरसों के साग की रेसिपी नहीं बल्कि कश्मीरी साग के बारे में बताने वाले हैं। जिसे पालक से बनाया जाता है और यह खाने में काफी लाजवाब होता है। अगर आपक कभी कश्मीर गए हैं तो इसके बारे में आप को मालूम होगा। देर किस बात की अगली बार भी इस टेस्टी कश्मीरी साग को बनाकर अपने घरवालों को खिलाएं और कश्मीर स्वाद का मजा चखाएं।

कश्मीरी साग को बनाने के लिए सामग्री: सरसों के तेल और हल्के मसालों में पका कश्मीरी स्टाइल साग को टेस्ट करते हुए आप अपने उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे बनाने में आपको 35 ​मिनट ही लगेंगे। कश्मीरी साग को आप रोटी या फिर अपने हिसाब मक्की की रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

कश्मीरी साग की सामग्री

  • 7 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • 3 भूरी इलायची
  • 10 कश्मीरी साबुत मिर्च
  • 25 कली लहसुन
  • 250 ग्राम पालक
  • स्वादानुसार नमक

कश्मीरी साग बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक कुकर में सरसों का तेल, भूरी इलायची, कश्मीरी साबुत मिर्च, साबुत लहसुन, पालक, थोड़ा-सा नमक और पानी डालें।
2.
कुकर बंद करके एक सीटी लगा लें।
3.
गर्मा-गर्म कश्मीरी साग सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode