Advertisement
Story ProgressBack to home

नद्रू यखनी रेसिपी (Nadroo yakhni Recipe)

नद्रू यखनी
जानिए कैसे बनाएं नद्रू यखनी

कमल-ककड़ी का अचार तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या उसकी बनी सब्जी ट्राई की है। अगर नहीं तो एक बार जरूर दही में बनी ये कश्मीरी करी को आप चखते ही इसके दिवाने बन जाएंगे।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

नद्रू यखनी की सामग्री

  • 500 ग्राम कमल-ककड़ी
  • 500 ग्राम दही
  • 100 ग्राम घी
  • 25 ग्राम सौंठ पाउडर
  • 25 ग्राम हरी इलायची पाउडर
  • 50 ग्राम सौंफ पाउडर
  • 2 ग्राम तेजपत्ता
  • स्वादानुसार नमक
  • 5 ग्राम हींग

नद्रू यखनी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कमल-ककड़ी को आधे इंच मोटे पीस में काट लें। दही फेंटे।
2.
एक लीटर पानी उबाल लें। करीब 10 मिनट के लिए पानी में कमल-ककड़ी को पका लें।
3.
बाकी बची सभी सामग्री डालकर 15 मिनट के लिए और पकाएं।
4.
ध्यान रहे आपको मिक्सचर लगातार चलाते रहना है।
5.
जब कमल-ककड़ी मुलायम हो जाए और ग्रेवी क्रीमी हो जाए, तो इसे चावल के साथ सर्व करें।
3
Advertisement
Language
Dark / Light mode