Advertisement

नींबू और धनिये का सूप रेसिपी (Lemon and coriander soup Recipe)

जानिए कैसे बनाएं नींबू और हरे धनिए का सूप
Advertisement

नींबू और धनिये का सूप/ सूप रेसिपी : सूप स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है यह बात सभी को पता है। सूप को नॉनवेज और वेज दोनों ही तरह से बनाया जा सकता है। लेकिन सब्जियों से आप अलग-अलग स्वाद के सूप बना सकते हैं। टमाटर और पालक का आप सभी ने पिया होगा। लेकिन आज हम आपके साथ नींबू और हरे धनिए से बनाएं गए स्वादिष्ट सूप की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस सूप को आप सिर्फ 30 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं।

नींबू और धनिये का सूप बनाने के लिए सामग्री: यह एक चाइनीज़ सूप है जिसे बनाने के लिए नींबू, हरा धनिया और सब्जियों का स्टॉक इस्तेमाल किया जाता है। सूप को पीने का असली मजा सर्दियों में आता है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

नींबू और धनिये का सूप की सामग्री

  • 4 कप स्टॉक
  • 2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 2 टी स्पून चिली सॉस
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून काली मिर्च
  • 1 कप हरा धनिया

नींबू और धनिये का सूप बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले स्टॉक बनाएं।
2.
प्याज, नींबू का रस, नमक, आधा हरा धनिया और कालीमिर्च डालें।
3.
इसमें उबाल आने दें और इसे एक मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
4.
अब बाकी बचे हुए धनिए को बाउल में डालें, अब इस पर सूप डालें और सर्व करें।
5.
स्टॉक बनाने के लिए: सब्जियों का इस्तेमाल​ किया जाता है। इसमें आप गाजर, प्याज, लहसुन, मशरूम, टमाटर, सेलेरी और कालीमिर्च इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों को आप 15 से 20 मिनट उबालें।
6.
इसे छानकर आप सूप के लिए इस्तेमाल करें। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाली वेजिटेबल स्टॉक क्यूब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Similar Recipes
Language