Advertisement
Story ProgressBack to home

माही नज़ाकत रेसिपी (Mahi nazakat Recipe)

माही नज़ाकत
जानिए कैसे बनाएं माही नज़ाकत

माही नज़ाकत रेसिपी: मछली से बना यह बहुत ही स्वादिष्ट ऐपटाइज़र है। फिश रोल्स को मसालों और नट्स से स्ट्फड करके परफेक्शन के साथ बेक करके प्याज और टमाटर की ग्रेवी के साथ सर्व किया जाता है। यह एक यूनिक फिश रेसिपी है जिसे आप डिनर पार्टी में बनाकर सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

माही नज़ाकत की सामग्री

  • 1000 ग्राम सोल स्लाइस
  • 200 ग्राम प्याज
  • 100 ग्राम टमाटर
  • 50 ग्राम धनिया पाउडर
  • 50 ग्राम जीरा पाउडर
  • 30 ग्राम लहसुन
  • 30 ग्राम अदरक
  • 100 ग्राम खोया
  • 20 ग्राम चीज़
  • 20 काजू
  • 20 किशमिश
  • 30 गरम मसाला
  • 80 ml (मिली.) कुकिंग आॅयल
  • 30 हरा धनिया
  • 30 ग्राम शाही जीरा
  • स्वादानुसार नमक

माही नज़ाकत बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मछली को धोकर सूखा लें। चाकू से इसे पतला कर लें।
2.
खोया, काजू, किशमिश, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर स्टफिंग तैयार कर लें।
3.
फिश को टेबल पर रखें। इसके अंदर स्टफिंग डालकर रोल करें। स्लैमडर में इसे बेक करें।
4.
एक पैन में तेल लें, इसमें शाही जीरा, प्याज, चीज़ और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं।
5.
फिश रोल को सर्विंग प्लेट में लगाएं। इस पर ग्रेवी डालें। हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode