Story ProgressBack to home
मालाबार फिश करी रेसिपी (Malabar fish curry Recipe)
- Saurabh Srivastava - Aloft New Delhi Aerocity

जानिए कैसे बनाएं मालाबार फिश करी
मालाबार फिश करी रेसिपी : यह एक स्वादिष्ट क्रीमी फिश करी है जिसमें नारियल का दूध, हरी मिर्च, धनिया और सरसों के दाने डाले जाते हैं। मछली डिनर के लिए अच्छा आॅप्शन है इसमें ओमेगा-3, प्रोटीन और कई सारे विटामिन होते हैं। हेल्दी होने के अलावा, इस फिश करी में फ्लेवर्स हैं। आपकी अगली डिनर पार्टी के लिए यह बहुत ही बढ़िया आॅप्शन है।
- कुल समय 55 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 40 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

मालाबार फिश करी की सामग्री
- 40 ग्राम साबुत धनिया
- 60 ग्राम साबुत लाल मिर्च
- 10 ml (मिली.) नारियल तेल
- 1 ग्राम सरसों के दाने
- 10 ग्राम प्याज
- 3-4 कढ़ीपत्ता
- 20 ml (मिली.) इमली का गुदा
- 5 ग्राम हरा धनिया
- 120 ग्राम मछली
मालाबार फिश करी बनाने की विधि
HideShow Media1.
साबुत धनिए और साबुत लाल मिर्च को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
2.
भीगी हुई सामग्री को उबाल लें, इसके बाद इसका पेस्ट बना ले और इसे छान लें।
3.
एक पैन लें इसमें नारियल तेल, सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता और प्याज़ डालकर भूनें।
4.
इसमें अब छानकर रखा हुआ पेस्ट डालें, अच्छे से पकाएं और इसमें मछली के टुकड़ों को डालें।
5.
अब इसमें इमली का गुदा और नारियल का दूध डालें।
6.
हरा धनिया और फ्राई किए हुए कढ़ीपते से गार्निश करें।