मैंगो कुल्फी रेसिपी (Mango kulfi Recipe)
जानिए कैसे बनाएं मैंगो कुल्फी
Advertisement
मैंगो कुल्फी रेसिपी: आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल है। कई बार आप लोगों ने आम की चटनी और आम पन्ना का स्वाद चखा होगा। लेकिन आम से बनाई जाने वाली कुल्फी का अपना ही स्वाद है। आम की कुल्फी बनाना बेहद ही आसान है और इसका क्रीमी स्वाद सबको खूब पसंद आएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद लुभाएगा।
मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सामग्री: कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले गाढ़े दूध की जरूरत होती हैत्र जिसमें आम का गुदा डालकर कुल्फी बनाई जाती है। बादाम डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। मैंगो कुल्फी बनाने में आपको 40 मिनट का समय लगेगा।
- कुल समय 40 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए8
- आसान
मैंगो कुल्फी की सामग्री
- 400 ग्राम गाढ़ा दूध
- 1/2 कप आम का गूदा
- 1/2 कप क्रीम
- 12-15 बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ
- 8 कुल्फी मोल्ड
- (ऑपशनल) चांदी का वर्क
मैंगो कुल्फी बनाने की विधि
1.
सबसे पहले दूध, क्रीम और आम के गूदे को 1 साथ मिला लें।
2.
इसके बाद ब्लैंडर में नट्स को मिलाकर हल्का पीस लें।
3.
मिक्सचर को कुल्फी मोल्ड में डालकर फ्रिज में कम टैंपरेचर पर जमने के लिए रख दें।
4.
मेहमानों को सर्व करने के लिए कुल्फी को चाकू की मदद से बाहर निकालें।
5.
गार्निशिंग के लिए चांदी का वर्क और नट्स का इस्तेमाल करें।
6.
सर्व करें।