मोका-प्रून चीज़केक (शुगर फ्री) रेसिपी (Mocha and prune cheesecake (sugar free) Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मोका-प्रून चीज़केक (शुगर फ्री)
Advertisement

प्रून और कॉफी के फ्लेवर को मिक्स करके आप शुगर फ्री चीज़केक तैयार कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मोका-प्रून चीज़केक (शुगर फ्री) की सामग्री

  • चीज़केक मिक्स बनाने के लिएः
  • 250 ग्राम क्रीम चीज़
  • 75 ग्राम शुगर फ्री नैचुरा
  • 10 ग्राम कॉर्न स्टार्च
  • 4 अंडे
  • 50 ml (मिली.) डबल क्रीम
  • 75 ml (मिली.) कॉफी
  • पाई बनाने के लिएः
  • 100 ग्राम बिस्कुट
  • 100 ग्राम मक्खन , पिघला हुआ
  • 150 ग्राम प्रून

मोका-प्रून चीज़केक (शुगर फ्री) बनाने की वि​धि

1.
बिस्कुट को तेड़ लें। उसमें पिघला हुआ मक्खन मिक्स करें।
2.
इसे एक बेकिंग पैन में डालें और ऊपर से प्रून रखें।
3.
एक बड़े कटोरे में क्रीम चीज़ और शुगर फ्री नैचुरा मिक्स कर लें। एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
4.
इसके बाद इसमें कॉर्न स्टार्च, अंडे, जबल क्रीम और कॉफी को मिक्स करें।
5.
इस मिक्सचर को बिस्कुट और प्रून के ऊपर डालें। करीब 35 से 40 मिनट के लिए इसे 160 डिग्री पर बेक कर लें।
6.
अब चीज़केक को ठंडा होने दें। आखिर में इसके पीस काटकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language