मुर्ग रिज़ाला रेसिपी (Murgh rezala Recipe)

मुर्ग रिज़ाला रेसिपी : बंगाल में मशहूर यह एक तरह की चिकन करी होती है जिसे लोग ज़्यादातर रात में बनाना पसंद करते हैं। इसे दही में बनाया जाता है। आम तरह की चिकन करी तो आपने कई बार खाई होंगी लेकिन इस बार इस अलग तरह की चिकन करी को भी ट्राई कर सकते हैं।
मुर्ग रिज़ाला बनाने के लिए सामग्री : आम मसालों के अलावा प्याज़, काजू और नारियल को इसमें पीसकर डाला जाता है जो इस डिश को अलग स्वाद देते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें खोया भी डाला जाता है।
मुर्ग रिज़ाला को कैसे सर्व करें : डिनर पार्टी में दही, क्रीम, नारियल और काजू के पेस्ट में बनी इस डिश के ऊपर चांदी का वर्क भी लगाया जाता है। आप इसे रुमाली रोटी के साथ परोस सकते हैं।
- कुल समय1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- कितने लोगों के लिए8
- मीडियम

मुर्ग रिज़ाला की सामग्री
- (बोनलेस) 1 kg चिकन के पीस
- 300 ग्राम सफेद प्याज़
- 20 ग्राम अदरक
- 20 ग्राम लहसुन
- 12 हरी इलायची
- 5 ग्राम सफेद मिर्च पाउडर
- 20 ग्राम नारियल, कद्दूकस
- 50 ग्राम काजू
- 250 ग्राम दही
- 150 ग्राम खोया
- 250 ग्राम घी
- 2 बूंद कंवड़ा जल
- 2 बूंद मीठा इत्र
- 2 चांदी का वर्क
- स्वादानुसार नमक
मुर्ग रिज़ाला बनाने की विधि
HideShow MediaKey Ingredients: सफेद प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी इलायची, सफेद मिर्च पाउडर, नारियल, काजू, दही, खोया, घी, कंवड़ा जल, मीठा इत्र, चांदी का वर्क, नमक