Story ProgressBack to home

मटन कोरमा रेसिपी (Mutton korma Recipe)

मटन कोरमा
जानिए कैसे बनाएं मटन कोरमा

मटन कोरमा रेसिपी: जिन लोगों को मीट पसंद है उन्हें यह रेसिपी पसंद आएगी। मटन कोरमा की यह रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट है जिसमें मटन को दही, मसालों और साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है। यह रेसिपी डिनर पार्टी के लिए भी बहुत ही बढ़िया है आप चाहे तो इस बार ईद के मौके पर भी इसे बना सकते हैं।

मटन कोरमा बनाने के लिए सामग्री: इस मटन कोरमा में दही, पानी, खुशबूदार मसालों के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, लौंग, इलाइची का इस्तेमाल किया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 25 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

मटन कोरमा की सामग्री

  • 1/2 बाउल तेल
  • 1 प्याज़, कटा हुआ
  • 700 ग्राम मटन
  • 3-4 टी स्पून दही
  • 1 बाउल पानी
  • 1 टेबल स्पून नमक
  • 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3-4 लौंग
  • 2-3 इलाइची
  • 2-3 दालचीनी स्टिक
  • 2 टी स्पून प्याज़, तला हुआ

मटन कोरमा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक गहरे बर्तन में तेल गर्म करें, कटी हुई प्याज़ डाले और हल्का फ्राई करें।
2.
इसमें मटन, दही, नमक, पानी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर चलाएं।
3.
अब इसमें लहसुन, अदरक, लौंग, इलाइची और दालचीनी स्टिक डालें और अच्छे से मिलाएं।
4.
इसको ढककर धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं, फ्राइड प्याज़ मिलाएं और फिर से चलाएं।
5.
ढकें और इसे 1 घंटे तक पकाएं या जब तक यह पूरी तरह न पक जाएं।
6.
पहले से फ्राई प्याज़ के लच्छों से गार्निश करके सर्व करें।

रेसिपी नोट

मटन कोरमा को आप अपनी पसंद की रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
इसके अलावा आप हमारी अन्य बेहतरीन मटन रेसिपीज़ देखने के लिए इस पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode