Story ProgressBack to home

मटन रिज़ाला रेसिपी (Mutton rezala Recipe)

मटन रिज़ाला
जानिए कैसे बनाएं मटन रिज़ाला

मटन रिज़ाला रेसिपी : बंगाली मटन करी, जिसे व्हाइट क्रीमी ग्रेवी में तैयार किया गाया है। इसके अलावा मीट को गाढ़ा और रिच फ्लेवर देने के लिए खोया, काजू की क्रीम और नारियल का इस्तेमाल किया गया है।

मटन रिज़ाला बनाने के लिए सामग्री: हालांकि मटन को कई तरह से बनाया जाता है लेकिन यह मटन से बनी अलग तरह की रेसिपी है। काजू और नारियल का पेस्ट इस डिश को उन्मदा बनाता है साथ ही दही भी इसके स्वाद को बढ़ाती है।

मटन रिज़ाला को कैसे सर्व करें : इसे आप रूमाली रोटी के साथ सर्व करें।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मटन रिज़ाला की सामग्री

  • 1 kg करेली बोटीज़
  • 1 kg सीने का परचा
  • 300 ग्राम सफेद प्याज़
  • 20 ग्राम अदरक
  • 20 ग्राम लहसुनः
  • 12 हरी इलायची
  • 5 ग्राम सफेद मिर्च पाउडर
  • (सूखा और कद्दूकस हुआ) 20 ग्राम नारियल
  • 50 ग्राम काजू
  • 250 ग्राम दही
  • 150 ग्राम खोया
  • 150 ग्राम क्रीम
  • 250 ग्राम घी
  • 2 बूंद केवड़ा जल
  • 2 बूंद मीठा इत्र
  • 2 पीस चांदी का वर्क
  • स्वादानुसार नमक

मटन रिज़ाला बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले मटन के पीस को साफ कर लें।
2.
फिर एक पैन में पानी को उबालकर उसमें मटन डालें। आप देखेंगे कि मटन को उबालते समय झाग पैदा होंगे।
3.
झाग को निकालकर मटन को एक कटोरी में छान लें। साइड रख देँ। अब अदरक और लहसुन का रस निकालें।
4.
इसे भी साइड रख दें। इसके बाद प्याज़, काजू और नारियल को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
5.
एक भारी पैन में मटन डालें। उसके ऊपर पानी, नमक, हरी इलायची डालकर हल्की आंच पर उबाल लें।
6.
ध्यान रहे आपको पानी इतना डालना है कि मटन पूरा डूब जाए। जब मीट आधा पक जाए, तो इसमें कुटी हुई प्याज़ और अदरक-लहसुन का रस डालें। इसे तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण से पानी न सूख जाए।
7.
इसके बाद इसमें घी और फेटी हुई दही डालकर फ्राई करें। अब इसमें नट्स का पेस्ट और नारियल डालकर दो से तीन मिनट के लिए फ्राई करें। ध्यान रहे मसाला भूरा न होने पाए।
8.
मसाले के भूरे होने से पहले ही आपको ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए सफेद मिर्च और 11/2 कप पानी डालना है।
9.
आंच को हल्का करके छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे आंच से उतार लें और इसमें केवड़ा जल, मीठा इत्र और मैश किया खोया डालें।
10.
ये सभी चीजें मिला लेने के बाद इसे ब्लैंड कर लें। आखिर में इसमें क्रीम डालें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर गर्मा-गर्म सर्व करें। आप इसके साथ रुमाली रोटी भी परोस सकते हैं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode