Story ProgressBack to home
नमकीन सेविया रेसिपी (Namkeen seviyaan Recipe)
- NDTV Food

जानिए कैसे बनाएं नमकीन सेविया
नमकीन सेविया: अक्सर सेवई को मीठा ही बनाया जाता है। लेकिन आप इसमें कुछ मसाले डालकर इसे नमकीन भी बना सकते है, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। कुरकुरी मूंगफली का स्वाद इसे बहुत अच्छा टेस्अ देता है। इसे आप चाहे तो नाश्ते में भी बना सकते हैं।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

नमकीन सेविया की सामग्री
- 2 ½ कप सेविया (एक चुटकी नमक और दो से तीन बूंद तेल में उबली हुई)
- 1 बड़ा प्याज़ , बारीक कटा हुआ
- 1 उबला आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
- 10-15 कढ़ी पत्ता
- 1/2 कप मूंगफली, रोस्टेड
- 1 टी स्पून राई
- 2 लहसुन की कली , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
नमकीन सेविया बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक कढ़ाही में तेल, राई और कढ़ी पत्ता डालें।
2.
जब ये चटकने लगे, तो इसमें अदरक और लहसुन डालें।
3.
एक मिनट के लिए भूनें। फिर इसमें प्याज़ डालें। जब ये हल्के गुलाबी रंग की हो जाए, तो इसमें नमक और आलू डालें।
4.
आलू के भूरा रंग होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें भुनी मूंगफली डालें।
5.
इसके बाद इसमें उबली हुई सेविया डालें। अच्छी तरह मिलाकर गर्मा-गर्म सर्व करें।
रेसिपी नोट
नमकीन सेविया बनाते वक्त आप चाहे तो इसमें गाजर और मटर भी डाल सकते हैं।