नाजुक गोश्त सीख रेसिपी (Nazuk Gosht Ki Seekh Recipe)

जानिए कैसे बनाएं लो कैलोरी ओट्स इडली
Advertisement

नाजुक गोश्त सीख रेसिपी: यह एक ऐसा स्टार्टर है जिसे आप अगली डिनर पार्टी में सर्व कर सकते हैं। यह लैंब कबाब खाने में बहुत जूसी और स्वादिष्ट लगते हैं जिसे ढेर सारे मसाले डालकर तैयार किया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

नाजुक गोश्त सीख की सामग्री

  • 220 gms लैंब लेग (बोनलेस)
  • 15 ग्राम किडनी फैट
  • 20 ग्राम ब्राउन प्याज
  • 10 ग्राम अदरक
  • 10 ग्राम लहसुन, छिला हुआ
  • 30 ग्राम प्याज
  • 10 ग्राम ताजा हरा धनिया
  • 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 5 ग्राम गरम मसाला
  • 5 ग्राम नमक
  • 20 ग्राम घी

नाजुक गोश्त सीख बनाने की वि​धि

1.
साफ धुले सूती कपड़े का उपयोग करके लैंब ट्रिमिंग्स को सूखा लें।
2.
अदरक धोकर सूखाने के बाद मोटे तौर पर छोटे क्यूब्स में काटें।
3.
लहसुन की कलियों छीलकर अलग कर लें।
4.
सारी सामग्री एक साथ लैंब ट्रिमिंग्स के साथ मिलाएं।
5.
लैंब ट्रिमिंग्स को दो बार कीमा करें।

कुकिंग:

1.
इस समय इसमें ताजा धनिया मिलाएं।
2.
थोड़े से पानी का उपयोग करके, कीमा को एक सीधे मोटे स्क्यूर पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें की कीमा स्क्यूयर के बीच में लगा हुआ हो.
3.
बीच की दो उंगलियों और अंगूठे से कीमे को स्क्यूर पर दबाकर लगाएं जिससे की पकते वक्त कबाब स्क्यूयर से फिसलने नहीं।
4.
एक स्क्यूयर पर 3 कबाब लगाएं।
5.
पहले इसे मीडियम तंदूर में पकाएं और तेज तंदूर में बनाकर तैयार करें।
6.
कबाब सर्व करने के लिए तैयार है।
Similar Recipes
Language