पाल पयस्सम रेसिपी (Paal payasam Recipe)

जानिए कैसे बनाएं पाल पयस्सम
Advertisement

पाल पयस्सम रेसिपी/ चावल की खीर : स्वादिष्ट, क्रीमी चावल और दूध से बनी यह खीर बहुत ही स्वाद होती है। पाल पयस्सम एक लोकप्रिय साउथ इंडियन डिजर्ट है। यह खीर का ही एक वर्जन है जिसे ओणम या अन्य खास मौके पर बनाया जाता है। पाल पयस्सम को कई मंदिरों में प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। वैसे तो पयस्सम को कई तरह से बनाया जाता है जिनमें मूंग दाल पयस्सम और नारियल पाल पयस्सम के नाम भी शामिल है लेकिन हम आपको पयस्सम की सबसे आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

पाल पयस्सम को बनाने के लिए सामग्री: चावल को दूध में नरम होने तक पकाया जाता है। इसके बाद इसमें काजू किशमिश और चीनी डाली जाती है। काजू को इसमें हल्का रोस्ट करके डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

पाल पयस्सम की सामग्री

  • 50 ग्राम चावल
  • 1 लीटर दूध
  • 5 ग्राम इलायची पाउडर
  • 100 ग्राम चीनी
  • 50 ml (मिली.) घी
  • 50 ग्राम काजू
  • 25 ग्राम किशमिश

पाल पयस्सम बनाने की वि​धि

1.
चावलों को अच्छे से धो कर आधे घंटे के लिए भीगो कर रख दें।
2.
अब चावलों को दूध में तब तक पकाएं, जब तक वह मुलायम नहीं हो जाएं।
3.
इसमें इलायची पाउडर, चीनी डालकर कर अच्छे से मिलाते रहें।
4.
एक पैन में घी गर्म करके उसमें काजू डालकर हल्का भूरा भूनें, अब किशमिश डालें और एक मिनट तक भूनें।
5.
इन्हें चावलों के मिश्रण पर डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

अन्य खीर रेसिपीज़ के लिए आप इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language