Story ProgressBack to home

पेस्तो पेने पास्ता विद स्मोक्ड चिकन रेसिपी (Pesto penne pasta with smoked chicken Recipe)

पेस्तो पेने पास्ता विद स्मोक्ड चिकन
जानिए कैसे बनाएं पेस्तो पेने पास्ता विद स्मोक्ड चिकन

पेस्तो पेने पास्ता विद स्मोक्ड चिकन रेसिपी: ताज़ा पेस्तो सॉस से तैयार किया गया पास्ता से कोई भी और चीज़ अच्छी नहीं हो सकती है। इस पेने पास्ता को आप पके हुए चिकन के पीस और रसेदार चेरी टमाटर में मिक्स करके तैयार कर सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पेस्तो पेने पास्ता विद स्मोक्ड चिकन की सामग्री

  • 100 ग्राम पेने पास्ता
  • 1 कप चेरी टोमैटो
  • 1/2 कप स्मोक्ड चिकन
  • 2 टेबल स्पून पार्मेजन , कद्दूकस
  • स्वादानुसार नमक
  • पेस्तो सॉस के लिए
  • 1 गुच्छा ताजा तुलसी
  • 2-3 कलियां लहसुन
  • 1 टेबल स्पून पाइन नट्स
  • 1/4 कप पार्मेजन
  • 1/2 कप आॅलिव आइल (जैतून का तेल)

पेस्तो पेने पास्ता विद स्मोक्ड चिकन बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। उसमें पेने पास्ता डालें और उबलने तक पकाएं। फिर इनका पानी निकालकर इन्हें ठंडा करें।
2.
वहीं, ताज़ा पेस्तो सॉस तैयार करने के लिए जैतून का तेल छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करें। ब्लेंड कर लें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके तेल डालते रहे और मिक्स करते रहे। इसे सारा तेल खत्म होने तक पीसते रहे। पास्ता को पेस्तो सॉस में डालकर मिक्स करें।
3.
साथ ही इसमें चेरी टमाटर और स्मोक्ड चिकन डालें। ऊपर से सिज़निंग दें और पार्मेज़ान चीज़ कद्दूकस करके सर्व करें।

रेसिपी नोट

पास्ता को उबालते वक्त इस बात का ध्यान रखें की वह ज्यादा न उबल जाए।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode