Advertisement

रवा फ्राइड फिश रेसिपी (Rava fried fish Recipe)

जानिए कैसे बनाएं रवा ​फ्राइड फिश
Advertisement

रवा फ्राइड फिश रेसिपी: अगर आप भी फिश खाने के शौकीन हैं तो आपको रवा फ्राइड फिश बेहद पसंद आएगी। इसे घर पर बनाना बेहद ही आसान है और आप चाहे तो इसे घर पर होने पार्टी में स्टार्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। यह खाने में कुरकुर और क्रिस्पी लगते हैं।

रवा फ्राइड फिश बनाने के लिए सामग्री: इन्हें बनाने के लिए रवा, मछली, नींबू, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च और तेल की जरूरत होती है। इसे बनाने में मात्र 40 मिनट का समय लगता है। गोवा और कर्नाटक का यह लोकप्रिय स्नैक है।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • आसान

रवा फ्राइड फिश की सामग्री

  • 50 gms रवा
  • 3 टुकड़ों में कटी हुई बासा मछली
  • 2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 50 ml (मिली.) रिफाइन्ड तेल
  • 2 (चार टुकड़ों में कटे हुए) नींबू
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • एक मुठ्ठी हरा धनिया
  • एक चुटकी नमक

रवा फ्राइड फिश बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में अदरक लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें।
2.
इसमें थोड़ा सा तेल डालकर मिश्रण बना लें।
3.
स्वाद बढ़ाने के लिए मछली के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालें और इन्हें रवा से पूरी तरह कवर कर लें।
4.
पैन में तेल सही मात्रा में डालें और इसे शैलो फ्राई करें।
5.
प्लेट में थोड़ा हरा धनिया डालें।
6.
नींबू के टुकड़ों के इसे सर्व करें।
Similar Recipes
Language