Advertisement
Story ProgressBack to home

रॉ मैंगो दाल रेसिपी (Raw mango dal Recipe)

रॉ मैंगो दाल
जानिए कैसे बनाएं रॉ मैंगो दाल

रॉ मैंगो दाल रेसिपी: दाल को इंडियन खाने का अहम हिस्सा माना जाता है और इसलिए आज हम साथ के रॉ मैंगो दाल की रेसिपी शेयर करने जा रहे है। इस रेसिपी में तूर दाल को इंडियन मसालों और कच्चे आम के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसके बाद इसे लाल मिर्च, कढ़ीपत्ता और सरसो के दाने डालकर तड़का दिया जाता है। इसे आप चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

रॉ मैंगो दाल की सामग्री

  • 300 gms तूर दाल
  • 1 मीडियम कच्चा आम
  • 1 टेबल स्पून रिफाइंड आॅयल
  • 1 टी स्पून पीली मिर्च पाउडर
  • 3 टी स्पून अदरक पेस्ट
  • 3 टी स्पून लहसुन पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • नींबू का रस
  • तड़के के लिए:
  • 1 टी स्पून घी
  • (एक मुट्ठी) कढ़ीपत्ता
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • 2-3 साबुत लाल मिर्च
  • 1 टेबल स्पून लहसुन
  • नमक
  • पानी

रॉ मैंगो दाल बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
थोड़े से पानी में दाल को कुछ देर के लिए भिगो दें।
2.
आम को ​छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
3.
एक पैन में तेल गर्म करें, तमर का पानी निकाल और रोस्ट कर लें।
4.
अब इसमें पीली मिर्च पाउडर, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर और पानी डालकर पकाएं। इसमें आम, नमक और नींबू का रस डालें।
5.
एक पैन में घी डालें और कढ़ीपत्ता, सरसों के दाने, जीरा, लाल मिर्च और लहसुन डालकर फ्राई कर लें।
6.
अब आधे तड़के को दाल में डालें और बाकी बचे तड़के को गार्निश करने के लिए रखें।
7.
कुछ देर दाल को पकाने के बाद इसे सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode