Advertisement
Story ProgressBack to home

रेड सॉस पास्ता रेसिपी (Red sauce pasta Recipe)

  • रेड सॉस पास्ता
  • रेड सॉस पास्ता
जानिए कैसे बनाएं रेड सॉस पास्ता

रेड सॉस पास्ता रेसिपी : आप अगर बाहर के और फास्टफूड की बात ​तो आजकल हर कोई पास्ता खाना पसंद करता है। इटैलियन डिश होते हुए भी पास्ता सबका फेवरेट बन गया है। कभी भी आप घर पर अकेले हो और भूख लगे तो इस आसान सी रेसिपी के साथ आप भी पास्ता बना सकते हैं। टमाटर की सॉस तैयार कर उसमें पास्ता मिलाकर तैयार करें।

रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए सामग्री: इसे बनाने के लिए लहसुन, तेजपता, नमक और टमाटर की जरूरत होती है। टमाटर से सॉस तैयार करके इसमें पास्ता को उबालकर डाला जाता है। पास्ता उबालते वक्त इस बात ​का ध्यान रखा जाता है कि वह टूटे नहीं।

रेड सॉस पास्ता को कैसे सर्व करें: रेड सॉस पास्ता को आप सुबह नाश्ते या फिर शाम को स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। पास्ता सर्व करते वक्त इसे मॉजरेला चीज़ से गार्निश करें।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

रेड सॉस पास्ता की सामग्री

  • सॉस तैयार करने के लिए:
  • 5-6 टमाटर
  • 1 लहसुन की कली
  • 1 प्याज
  • 1/2 कप पानी
  • 1 तेजपत्ता
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 4-5 बैजल की पत्तियां
  • 1 टेबल स्पून प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 टेबल स्पून लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • ( मसाला बनाने के लिए ) तेल
  • पास्ता के लिए:
  • 3 कप पानी
  • एक चुटकी नमक
  • 110 ग्राम पास्ता

रेड सॉस पास्ता बनाने की वि​धि

HideShow Media

सॉस के लिए:

1.
एक पैन में टमाटर डालकर पकाएं।
2.
इसमें लहसुन, प्याज और तेजपत्ता डालें।
3.
पानी डालें, उसके बाद नमक और चीनी डालकर मिलाएं।
4.
पैन को ढक दें और टमाटर में उबाल आने दें।
5.
इसे ठंडा करके पीस कर प्यूरी बना लें।
6.
एक दूसरे पैन में तेल गर्म करके प्याज और लहसुन डालें।
7.
उसके बाद इसमें तैयार की गई प्यूरी डालकर मिलाएं।
8.
इसे तब तक पकाएं जब यह आधी न रह जाएं, इसके बाद बैजल की पत्तियां डालकर एक साइड रख दें।

पास्ता बनाने के लिए:

1.
पानी में नमक डालकर उबालें।
2.
इसमें पास्ता डालकर उबालें।
3.
जब पास्ता उबल जाएं तो उसका पानी निकालकर सॉस में अच्छी तरह मिलाएं। आपका रेड सॉस पास्ता तैयार है।

Nutritional Value

  • 382.46Calories
  • 9.17gProtien
  • 14.72gFats
  • 52.60gCarbs
  • 112.41MgCalcium
  • 2.18MgIron
  • 156.46MgPhosphorous

रेसिपी नोट

पास्ता बनाते वक्त इस बता का ध्यान रखें की वह ज्यादा न उबलें।
हमारी अन्य 10 बेस्ट पास्ता रेसिपीज़ के लिए इस पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode