रशियन सैलेड रेसिपी (Russian salad Recipe)

जानिए कैसे बनाएं रशियन सैलेड
Advertisement

रशियन सैलेड रेसिपी : यह एक लोकप्रिय रशियन सैलेड है जिसे कटी हुई सब्जियों और मेयोनीज की ड्रेसिंग के साथ तैयार किया जाता है। इसे आॅलि​वियर सैलेड के नाम से भी जाना जाता है जिसे मुख्य रूप लुइसियन आॅलि​वियर ने बनाया था। डिनर पार्टी के लिए तैयार होने वाला यह आसान सा सैलेड है, इतना ही नहीं ​रेस्टोरेंट मेन्यू में भी यह सैलेड जरूर मिलेगा। इस सैलेड को आप आम दिनों के खाने के साथ भी बना सकते हैं। यह बहुत ही रिफ्रेशिंग होने के साथ फीलिंग भी है।

रशियन सैलेड को बनाने के लिए सामग्री: इस सैलेड का एक बाउल काफी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें मटर, गाजर, मेयो के साथ मिले हुए आलू, कालीमिर्च, नमक और सरसों के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अंडे को आप विकल्प के तौर पर डाल सकते हैं यह लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

रशियन सैलेड की सामग्री

  • 1 कप (छिले हुए) मटर
  • 125 ग्राम (छिलकर कटी हुई) गाजर
  • 125 ग्राम फ्रेंच बीन्स
  • एक बड़ा (छिलकर कटी हुई ) आलू (उबला हुआ)
  • 3 कप मेयोनीज सॉस
  • 1 टेबल स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून कालीमिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून मस्टर्ड पाउडर

रशियन सैलेड बनाने की वि​धि

1.
सब्जियों को स्टीम या उबाल लें, इसके बाद ठंडा करके छान लें।
2.
जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें सॉस, नमक, काली मिर्च और मस्टर्ड पाउडर डालें।
3.
ठंडा करके सर्व करें।

Nutritional Value

  • 11.60gProtien
  • 248.79gFats
  • 5.9gFibre
  • 33.20gCarbs
  • 2419 KcalCalories
  • 159.12MgCalcium
  • 3.68 MgIron
  • 52.8 ugVitamin A
  • 5618.16MgSodium
  • 352MgPotassium

रेसिपी नोट

आप इसमें सब्जियों के साथ सेब और पाइनएप्पल भी डाल सकते हैं। वहीं नॉनवेज खाने वाले पका हुआ चिकन और मछली भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारी अन्य सैलेड की 10 बेहरीन रेसिपीज़ देखने के लिए इस पर क्ल्कि करें।

Similar Recipes
Language