Advertisement
Story ProgressBack to home

सतू परांठा रेसिपी (Sattu parantha Recipe)

सतू परांठा
जानिए कैसे बनाएं सतू परांठा

सत्तू परांठा रेसिपी: सत्तू का परांठा एक क्लासिक इंडियन परांठा है जिसे गेंहू के आटे से बनाया जाता है। इसमें सत्तू की एक मसालेदार फीलिंग तैयार करके भरा जाता है। इस परांठे को बनाना बहुत ही आसान है

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

सतू परांठा की सामग्री

  • 500 gms गेंहू का आटा
  • 250 ग्राम सत्तू
  • 2 टेबल स्पून चने का आटा
  • 1 टी स्पून ओट्स
  • 1 प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • 4 लहसुन की कलियां
  • 1 टी स्पून कलौंजी
  • 1 टी स्पून अजवाइन
  • 1 टी स्पून अचारी पेस्ट
  • 1 टी स्पून जैतून का तेल
  • 1 घी
  • नमक

सतू परांठा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
गेंहू का आटा, चने का आटा और ओट्स को मिलाकर गूंथ लें।
2.
स्टफिंग के लिए एक बाउल में सत्तू को लें और इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, कलौंजी, अजवाइन, अचारी पेस्ट, नमक और जैतून का तेल अच्छी तरह से मिक्स करें।
3.
आटा लेकर एक कप सा बना लें, इसमें सत्तू का मिश्रण डालें और इसे बंद करके बॉल्स बना लें।
4.
इसे आराम से बेलें।
5.
तवा गर्म करके इसे घी लगाकर सेंके।
6.
गर्मगर्म सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode